Nov 21st, 2009, 6:52 am [IST]
रिटायर्ड शिक्षक भी जांचेंगे कापियां
ग्वालियर. हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी कक्षाओं के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में अब रिटायर्ड शिक्षकों की भी मदद ली जाएगी। जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, वहां के छात्र उसी केंद्र में परीक्षा देंगे पर शिक्षक दूसरे स्थान पर ड्यूटी देंगे। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षाओं की तैयारी...
मच्छरों से मुक्ति दिलाएगा सी-21
ग्वालियर. दस सालों की गहन रिसर्च के बाद ग्वालियर के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीई)ने एक ऐसा रसायन तैयार कर लिया है जिससे बीमारी फैलाने वाले मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने इस रसायन को सी-21 नाम दिया है और उनका दावा है कि मच्छरों को जन्म के साथ ही नष्ट कर देने वाला यह रसायन विश्व में पहली बार तैयार हुआ है।
रसायन की रिसर्च रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य...
बिना मान्यता के चल रहे हैं बीएड कालेज
ग्वालियर. बिना मान्यता वाले बीएड कालेज भी स्क्रूटिनी कमेटी की पकड़ में आए हैं। इसके अलावा ऐसे फार्म भी मिले हैं, जिनमें छात्रों के 50 प्रतिशत अंक तक नहीं है और उन्हें प्रवेश दे दिया गया है। जीवाजी यूनिवर्सिटी की स्क्रूटिनी कमेटी ने शुक्रवार को सभी फार्मो की जांच पूरी कर जेयू प्रशासन को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर परीक्षा कराने की सलाह अवश्य दे दी है।
जेयू की कार्यपरिषद ने बीएड...
रुपए देकर आसानी से बढ़ जाते हैं नंबर
ग्वालियर. अगर परीक्षा में आपके कम नंबर आए हैं और जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, तो रुपए देकर आसानी से अपना नंबर बढ़वा सकते हैं। जी हां! जैसे ही रुपए का लेनदेन होगा, वैसे ही छात्र को अंक बढ़ाकर छात्र को डुप्लीकेट मार्कशीट में मिल जाएंगी। ऐसा ही एक मामला जेयू में पकड़ा गया है। यहां के दो कर्मचारियों ने डबरा के एक छात्र को पास कराने के लिए गोपनीय विभाग के रजिस्टर (रिजल्ट) में हेराफेरी...
75 करोड़ की बिजली मुफ्त में
ग्वालियर. रीजन में हर माह 75 करोड़ रुपये की बिजली चोरी में निकल जाती है। बिजली कंपनी रीजन के आठ जिलों को 105 करोड़ रुपए की बिजली (निम्न दाब) की सप्लाई प्रतिमाह करती है, लेकिन बिलिंग 30 करोड़ रुपये की ही हो पाती है। जांच व छापे मारने के बाद भी घाटा कम नहीं होने से चिंतित कंपनी अब लाइन स्तर पर तकनीकी उपाय करने में जुटी हुई है।
इन उपायों में एलटी लेस ट्रान्सफार्मर की स्थापना भी शामिल है।...
एक प्रतिमा से दोहरी कृपा
ग्वालियर. पाषाण की अस्पष्ट प्रतिमा को लेकर बहुधा ही भ्रम उत्पन्न होता रहा है। जैसी आकृत नजर आई, उसे वैसे ही देवी-देवता का मान लिया जाता है। फिर होती रहती है पूजा-अर्चना, भले भ्रम का निवारण हो जाए लेकिन आस्था तब तक जड़वत हो चुकी होती है। कम्पू स्थित प्राचीन गणोश मंदिर की यही स्थिति है।
यहां स्थापित प्रतिमा को 60 साल पहले तक लोग हनुमान जी की मान कर पूजते थे, जबकि थी वह गणोश जी की। इसी कारण...
फार्म की कीमत अब दोगुना
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी ने परीक्षा संचालन के नाम पर परीक्षा फॉर्म की कीमत में लगभग दोगुना की बढ़ोतरी कर दी है। अब नियमित परीक्षार्थियों को वर्ष 2009-2010 की परीक्षा के लिए 210 रुपए में फार्म खरीदना पड़ेगा जबकि पहले इसकी कीमत 110 रुपये थी।
कई सालों से जेयू ने परीक्षा व परीक्षा फार्म के शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। इस साल यानी 2009-10 की 103 कोसोर्ं की मुख्य परीक्षाओं का शुल्क तो पहले की ही...
करोड़ों की खरीदी मनमाने ढंग से
ग्वालियर. हरसी हाई लेवल परियोजना के लिए सामान खरीदी में हुई अनियमितताओं का आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो ने खुलासा किया है। गुरुवार को ब्यूरों की टीम ने 30 करोड़ की खरीद से संबंधित कागजात जब्त किए हैं।
ब्यूरो की टीम एसपी ओपी मित्तल के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर दो बजे मध्यप्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ भोपाल की ग्वालियर के गणोश मार्केट नई सड़क स्थित शाखा पर पहुंची और खरीद के...
युवक को ले जा रहे चार लोग पकड़े
ग्वालियर. एक युवक को जबरन कार में ले जा रहे चार युवकों को झांसी रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार भी बरामद की गई है। नाका चंद्रवदनी पर बुधवार की रात में धर्मेन्द्र बघेले खड़ा था।
उसी समय एक कार से आए चार युवक मारपीट करते हुए जबरन उसे ले जाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार व युवकों को पकड़ लिया।
दोनों ही पक्षों में पैसे के लेनदेन पर...
‘नकली नोट बैंक से मिले’
ग्वालियर. नकली नोट के मामले में पकड़े गए मछली ठेकेदार कयूम ने पुलिस को बताया है कि उसे ये नोट झांसी स्थित एक बैंक से मिले थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए कय्यूम की रिमांड अवधि तीन दिन के लिए बढ़वा ली है।
थाना प्रभारी पड़ाव पीएस तोमर ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक में 39 हजार रुपये के नकली नोट जमा करते पकड़े गए बालकिशन बाथम की निशानदेही पर झांसी के मछली ठेकेदार कयूम से पूछताछ जारी रखी है।
...
भाजपा को उखाड़ फेकें: विजय दुबे
ग्वालियर. नगरीय निकाय चुनाव में कांग्र्रेस पार्टी ने तय किया है कि जो वार्ड सामान्य श्रेणी के अन्तर्गत हैं, उनमें सिर्फ सवर्ण वर्ग के लोगों को ही टिकट दिए जाएंगे। यह बात जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक विजय दुबे ने बुधवार को कांग्र्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर संगठन प्रभारी राजेन्द्र भारती भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह साल से निगम...
जिसे भी टिकट मिले, उसे जिताएं
ग्वालियर. भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भगवत शरण माथुर ने कहा कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश का सपना साकार करना है तो नगरीय निकायों के चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना होगा। उन्होंने कहा कि विकास की पहली कड़ी नगरीय निकाय ही हैं।
श्री माथुर बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में आयोजित भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक का संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य माया...
साढ़े दस बजे से नामांकन
ग्वालियर. नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया 19 नवंबर गुरुवार से प्रारंभ हो जाएगी। साठ वार्डो को छह भागों में बांटकर पार्षद पद के नामांकन फार्म लेने की व्यवस्था की गई है। महापौर पद के लिए नामांकन फार्म कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) आकाश त्रिपाठी लेंगे। नामांकन फार्म सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। रविवार 22...
पीड़ितों की हालत में सुधार
ग्वालियर. मुरार स्थित मिलिटरी हॉस्पिटल में भर्ती स्वाइन फ्लू के पांचों मरीजों की हालत में अब सुधार है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल सहित एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं व अन्य व्यवस्थाएं कर दी हैं।
सेना में कार्यरत 26 वर्षीय गोपाल चौहान, 34 वर्षीय ओम प्रकाश, 44 वर्षीय सुमन बाला व 41 वर्षीय ले. कर्नल गुरुनीश सिंह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। इनके ...
छात्र कक्षाओं में, शिक्षक बाहर
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी (जेयू) के कुलपति को आकस्मिक निरीक्षण में तीन विभागों में शिक्षक पढ़ाते हुए नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और साफ कहा कि कक्षाएं खाली नहीं रहनी चाहिए।
कुलपति प्रो. मजाहिर किदवई ने बुधवार को फार्मेसी, आर्केलॉजी व राजनीतिक विज्ञान की अध्ययनशाला का निरीक्षण किया। आर्केलॉजी अध्ययनशाला में उन्हें छात्र क्लास रूम में बैठे मिले लेकिन उन्हें...
टिकट की कवायद में दिल्ली दौड़
ग्वालियर. पार्षद से लेकर महापौर के पद तक का टिकट पाने की जुगत में लगे कांग्रेसी अब शहर छोड़कर दिल्ली और भोपाल की दौड़ लगा रहे हैं। इसके पीछे कारण साफ है, टिकट के दावेदारों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर चल रही सारी कवायद पर फैसले की अंतिम मुहर दिल्ली में ही लगेगी।
ब्लाक पर्यवेक्षक अपने स्तर पर दावेदारों से मिलकर बायोडाटा एकत्र कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय पर अलग से दावेदारों ने...
बीएड कालेज: पुलिस पहरे में निरीक्षण
ग्वालियर. बीएड कॉलेज के कुछ संचालकों ने मंगलवार को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की टीम से अपने यहां का निरीक्षण कराने से इनकार कर दिया। इसको लेकर टीम के सदस्य भयभीत हो गए। मामला भोपाल तक गया, वहां से आदेश आने पर टीम को पुलिस बल उपलब्ध कराया गया तब जाकर टीम निरीक्षण के लिए रवाना हो सकी।
अंचल के कुछ बीएड कालेजों में अनियमितताओं की जांच करने एनसीटीई की टीम आई है। टीम के दो...
बैंक से निकले थे नकली नोट
ग्वालियर. मछली कारोबार करने वाले झांसी के ठेकेदार को नकली नोट बैंक से निकाली रकम में मिले थे। यह रकम झांसी की स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा से निकाली गई थी।
पुलिस ने नकली नोट कांड में पकड़े झांसी के ठेकेदार मोहम्मद कय्यूम को पूछताछ के लिए 19 नवंबर तक रिमांड पर ले लिया है। पड़ाव थाना पAभारी परमाल सिंह तोमर ने बताया कि झांसी के मछली ठेकेदार मोहम्मद कय्यूम को मंगलवार को अदालत में पेश कर...
दुश्मनों ने मिलकर कराई थी श्याम पाल की हत्या
ग्वालियर. पिंटों पार्क क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस को फिलहाल सुराग मिल गया है। पुलिस उन युवकों को तलाश रही है जिनकी श्याम पाल ने कुछ दिनों पहले पिटाई कर दी थी। इन युवकों तथा श्याम पाल के एक अन्य दुश्मन ने मिलकर सुपारी देकर हत्या कराई थी। पिण्टो पार्क क्षेत्र में डॉ. गीता अवस्थी व प्रॉपटी डीलर श्याम पाल की हत्या का सुराग ढूंढ रही पुलिस को दिशा मिल गई है।
पुलिस...
वैज्ञानिक बलि प्रकरणः रक्षा मंत्रालय की टीम ने की पूछताछ
ग्वालियर. रक्षा विहार कालोनी में जूनियर वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार शर्मा की बलि के पAयास मामले में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यहां आकर कई लोगों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, विगत सप्ताहांत रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना (डीआरडीई) पहुंचे रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने घटना की जांच की। अधिकारियों ने स्थानीय जांच समिति के सदस्यों से मामले की जानकारी ली। इस समिति का गठन...
स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिले
ग्वालियर. छावनी क्षेत्र मुरार के मिलिटरी हॉस्पिटल में भर्ती पांच मरीज स्वाइन-फ्लू पॉजीटिव पाए गए हैं। शहर में स्वाइन-फ्लू का वायरस अहमदाबाद से आया है।
सूत्रों के अनुसार, सेना में कार्यरत 26 वर्षीय गोपाल चौहान गत माह कई दिनों तक अहमदाबाद में रहा। वहां से मुरार छावनी क्षेत्र में लौटने पर उसे फ्लू की शिकायत महसूस हुई।
गोपाल को मिलिटकी हॉस्पिटल मुरार में भर्ती कराया गया। डाक्टरों...
कठपुतलियों का हर तरफ विरोध
ग्वालियर. नगरीय निकायों के चुनाव में अपनी पत्नी, मां या भाभी के लिए टिकट मांग रहे नेताओं के मंसूबे आसानी से पूरे नहीं होंगे। भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही दलों में ऐसे नेताओं के खिलाफ माहौल बनने लगा है।
टिकट के लिए दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के सामने खुलकर कहना शुरू कर दिया है कि अगर कठपुतलियों (नेताओं के परिवार की महिलाओं) को टिकट वितरण में प्राथमिकता दी गई...
इंजीनियरों को वेतन के लाले
ग्वालियर. हरसी हाई लेबल नहर परियोजना घोटाले में शामिल इंजीनियरों को अब वेतन के लाले पड़ गए हैं। उनके बैंक खाते सीज होने के कारण वे वेतन राशि की निकासी नहीं कर सकते।
कार्यपालन यंत्री बरजोर सिंह यादव, सीएम मिश्रा, एके दीक्षित, राजेश श्रीवास्तव, आरके नाहर व उदय लाले के आवासों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने छापामार कार्रवाई करते हुए नगदी, सोने-चांदी के जेवर व दस्तावेज...
अमीरों को भी मुफ्त मिलेंगी अब दवा
ग्वालियर. जयारोग्य अस्पताल समूह में अमीर व मध्यम वर्ग के मरीजों को दवाएं तो मुफ्त मिलेंगी, लेकिन उन्हें पैथोलॉजी व पॉली क्लीनिक जांचों का शुल्क देना होगा।
जीआर मेडिकल कालेज के जयारोग्य अस्पताल समूह सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों के अस्पतालों में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल) को दीनदयाल योजना के अंतर्गत मुफ्त उपचार की सुविधा है। इसके अलावा बीपीएल मरीजों को ...
छात्रों को एटीकेटी का इंतजार
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी में परीक्षा कार्यक्रम गड़बड़ा गया है। अभी तक सेमेस्टर व अलाउ टू कीप टर्म (एटीकेटी) की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। पूरक परीक्षाएं भी लेट हो चुकी हैं जबकि ये सितंबर तक हो जानी चाहिए थी। छात्र-छात्राएं परीक्षाओं के इंतजार में हर रोज अखबारों के पन्ने पलट रहे हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी नहीं बैठ पा रहे हैं।
जेयू में हर साल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट...
शिक्षक व किसान बने सिंधिया
गुना. आदिवासी की झोपड़ी में रुकने और रोटियां बनाने के दूसरे ही दिन केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिक्षक, किसान और शूटर के रूप में नजर आए। उन्होंने न सिर्फ छात्रों को पढ़ाया बल्कि गांव में ट्रैक्टर चलाने के अलावा तीरंदाजी में भी अपने हुनर बताए।
संसदीय क्षेत्र के अपने दौरे के तहत श्री सिंधिया बमौरी विकासखंड के दूरस्थ गांव मुरादपुर में सर्व शिक्षा अभियान...
छुट्टी के लिए बहानेबाजी
ग्वालियर. अगले माह होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए सरकारी अधिकारी-कर्मचारी पहले की तरह ही बहानेबाजी करने लगे हैं। पिछले दो दिनों में एक सैकड़ा से अधिक आवेदन छुट्टी के लिए अपर कलेक्टर वेदप्रकाश के पास आए हैं।
नगर निगम सीमा क्षेत्र के 60 वार्डो के लिए कुल 822 मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं। एक मतदान केंद्र पर चार अधिकारी कर्मचारी...
91 करोड़ रुपए अटके
ग्वालियर. उपभोक्ताओं से बकाए की वसूली के मामले में बिजली कंपनी पिछड़ती जा रही है। ग्वालियर में कंपनी के 91 करोड़ रुपए की वसूली अटकी है। हर महीने मौजूदा बिलों की पूरी वसूली नहीं होने से बकाए का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
ग्वालियर सिटी सर्कल में एक लाख पैंसठ हजार से अधिक उपभोक्ता हैं और प्रत्येक माह 14 से 15 करोड़ रुपए तक की बिलिंग होती है, लेकिन स्थानीय अधिकारी इस वसूली में काफी पीछे रह जाते...
छेड़छाड़ करने वाले युवकों की तलाश
ग्वालियर. पिंटों पार्क क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर श्याम पाल व डॉ. गीता अवस्थी की हत्या करने वालों का रविवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस इस मामले में गायब हुए दो संदेही युवकों की तलाश कर रही है। इन संदेही युवकों की श्याम पाल ने पिटाई कर दी थी।
दोहरे हत्याकांड के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस दो दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली है कि डॉ. गीता...
अब पांच वर्षीय एमसीएच कोर्स
ग्वालियर. जीआर मेडिकल कालेज में न्यूरोसर्जरी ब्रांच का पांच वर्षीय सुपर स्पेशलिटी एमसीएच कोर्स शुरू होगा। इसके अलावा डीएनबी कोर्स भी कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यह मामला कैबिनेट की बैठक में जाएगा। एमसीएच कोर्स शुरू करने वाला यह प्रदेश का पहला मेडिकल कालेज होगा।
जीआर मेडिकल कालेज के डा. भगवत सहाय...
कोहरे के कारण कई ट्रेन भी हुईं लेट, नहीं उतरा विमान
ग्वालियर. चार दिन से खराब चल रहे मौसम के कारण शनिवार को रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ग्वालियर में नहीं उतर सकी। ट्रेनें भी पांच घंटे तक लेट रहीं।
दिल्ली से ग्वालियर होते हुए जबलपुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह यहां नहीं उतर सकी। इस फ्लाइट को यहां सुबह 7.50 बजे उतरना था। दिल्ली से ग्वालियर के लिए सवार हुए यात्री...
झांसी-डबरा के बीच ट्रेन में डकैती
ग्वालियर. साप्ताहिक 9053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में शनिवार को तड़के डकैतों ने झांसी तथा डबरा के बीच जमकर लूटपाट की। डकैत 20 से अधिक यात्रियों से लगभग दो लाख रुपये कीमत का सामान व नगदी लूट ले गए। घटना की रिपोर्ट ग्वालियर व आगरा जीआरपी में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, झांसी से तड़के 3.45 बजे जैसे ही 9053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रवाना हुई, आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने जनरल बोगी में...
shopping








