Nov 19th, 2009, 5:56 am [IST]  
danik bhaskar

नामुमकिन को बनाया मुमकिन

danik bhaskar
जबलपुर. दिमाग में पानी भरने की समस्या से ग्रसित एक वर्षीय बच्च्ची जिसकी भोपाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छह बार सर्जरी की गई, जो कि असफल रही और इन्दौर तथा भोपाल के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में जो सर्जरी नहीं हो सकी। उक्त बालिका की सफल जटिल दूरबीन सर्जरी जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की न्यूरो सर्जरी यूनिट में की गई। सर्जरी के बाद बालिका की हालत ठीक है। जानकारी के अनुसार...
 
 
danik bhaskar

बुरहानपुर दंगे में मारे गए लोगों के परिजन को एक नहीं दो लाख रु.दें

danik bhaskar
जबलपुर. हाईकोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर राज्य सरकार को कहा है कि वह बुरहानपुर के दंगे में मारे गए लोगों के परिजन को मुआवजे के तौर पर एक लाख नहीं, बल्कि दो लाख रुपए दे। जस्टिस आरएस गर्ग और जस्टिस केएस चौहान की युगलपीठ ने इस राशि का भुगतान दो माह के भीतर करने के निर्देश देकर मामले का निराकरण कर दिया है। यह मामला बुरहानपुर की पृथ्वी एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष मनोज कुमार...
 
 
danik bhaskar

महिलाओं को ठगने का खेल

जबलपुर. गढ़ा के मुजावर मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने आस-पड़ोस की महिलाओं का भरोसा जीतकर उनके नाम पर ही लोन ले लिया। लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला फरार बताई जाती है। उक्त घटना को लेकर बुधवार की दोपहर गढ़ा थाने में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में थाने पहुंचीं महिलाओं का आरोप था कि जुबैदा उर्फ गुड्डी नामक महिला ने लगभग दस महिलाओं के नाम पर लोन लिया था, जबकि...
danik bhaskar
 
 
<
danik bhaskar

बस बात की और 50 हजार गायब!

जबलपुर. थोड़ी-सी असावधानी कितनी महंगी पड़ सकती है, इसका एक और उदाहरण दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक की सुपर मार्केट स्थित शाखा में सामने आया। यहां दो चालबाज युवकों ने पलक झपकते चांदामेटा, परासिया निवासी विनोद सूर्यवंशी के बैग से 50 हजार रुपए पार कर दिए। पुलिस के अनुसार छिंदवाड़ा के चांदामेटा निवासी 24 वर्षीय विनोद सूर्यवंशी परासिया में ही शराब ठेकेदार तेजबहादुर के यहां सेल्समैन हैं।...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

रिंग से साधा लटका हुआ मोतियाबिंद

जबलपुर. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त प्राकृतिक लैंस जो कि पीछे की ओर लटक गया था, उसे जटिल माइक्रोस्कोपिक नेत्र सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद बालिका की हालत ठीक है। जानकारी के अनुसार कटनी जिले के अन्तर्गत रहने वाली 20 वर्षीय रोशनी जिसे सन् 2002 में खेलते समय आंख में तार लग गया था और उसका प्राकृतिक लैंस क्षतिग्रस्त हो गया था। महानगरों में लम्बे इलाज के बाद भी उसकी नेत्र पीड़ा ठीक नहीं हुई।...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

टिकिट के लिए घमासान

जबलपुर. नगरीय निकाय के चुनाव का टिकिट पाने के लिए घमासान मच गया है। शहर या वार्ड आरक्षित हो या अनारक्षित, टिकिट महापौर का हो या पार्षद का, ऐसा नजारा पहले हुए नगर निगम चुनावों में नहीं देखने मिला। भारतीय जनता पार्टी हो या फिर कांग्रेस अथवा तीसरा मोर्चा, हर पार्टी में टिकिट की ऐसी मांग है, जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। सिफारिशें भी ऐसी-ऐसी लग रही हैं कि चयनकत्र्ता यह समझ नहीं पा रहे हैं कि...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

भाजपा की गाइड लाइन से आधे दावेदार बाहर

जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी की प्रबंध समिति की बैठक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए जो गाइड लाइन बनी है, उससे शहर के विभिन्न वार्डो में भगदड़ की स्थिति बन गई है। जहां दस दावेदार थे वहां पर सिर्फ दो दावेदार बचे हैं। अब वे इस सोच में हैं कि आखिर क्या किया जाए। भाजपा ने तय किया है कि जो जिस वार्ड का मतदाता है वहीं से वह भाजपा का प्रत्याशी बन सकता है और अनारक्षित वार्ड से सिर्फ...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मकान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी

जबलपुर. रांझी थानान्तर्गत ग्राम मड़ई निवासी कमला देवी सोनी नामक वृद्धा ने उनके साथ मकान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी को सौंपी गई हस्ताक्षरित शिकायत में कहा गया है कि जीसीएफ फैक्टरी में साधारण कर्मचारी के रूप में पदस्थ रही कमला के पति श्याम सुंदर सोनी ने सेवानिवृत्ति के बाद अपनी उम्र भर की जमा पूंजी से मड़ई स्थित भरत...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

विवि लायब्रेरी में हंगामा

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सेन्टर लायब्रेरी की दुर्दशा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जम कर हंगामा किया और ग्रंथालय में रखी पुरानी पुस्तकों को फेंक दिया इसी दौरान कुर्सियां भी फेंकी। कार्यकर्ता इसलिए आक्रोशित थे, क्योंकि लायब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं थीं। नई किताबों की खरीदी नहीं हो रही। उनका यह आरोप था कि व्यवस्थाओं की कई बार मांग की गई,...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

साल में 30 दिन की ग्रेच्युटी मिले

जबलपुर. आईएनडीडब्ल्यूएफ के महामंत्री एस. श्रीनिवासन ने कहा कि सुरक्षा संस्थानों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को 15 दिन की बजाए साल में 30 दिन की ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए। श्री श्रीनिवासन आज जीसीएफ के पश्चिम द्वार पर आयोजित द्वारसभा को संबोधित कर रहे थे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री श्रीनिवासन ने कहा कि सुरक्षा संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सिमी के गुर्गो को नहीं मिली जमानत

जबलपुर. आतंकी होने के आरोप में पकड़े गए सिमी के चार गुर्गो की जमानत अर्जी जिला न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दी। सीजेएम शरद सक्सेना ने सिमी के प्रदेश सचिव इनामुर्रहान सहित चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के तहत 27 नवम्बर तक जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि एटीएस और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चारखम्भे से चार लोगों को आतंकी होने के आरोप में पकड़ा था।...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

बहुत ही इंटरेस्टिग चोर हैं ये..

जबलपुर. इस युवक की तस्वीर को गौर से देखिए.. हो सकता है कि कभी किसी होटल में हुई आपके सामान की चोरी का माल भी इसी के पास हो। पुलिस कह रही है कि जितेन्द्र नाम का यह युवक शातिर चोर (आरोपी) है। वह पूरे देश में घूम-घूम कर अनूठे अंदाज में चोरियां करता है। उसे यह भी याद नहीं कि वह अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है। जितेन्द्र पहली बार पुलिस के हाथ आया है। यह बात भी सच है कि इस तरह के शातिर...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

संबंधित वार्ड का निवासी ही बनेगा कांग्रेस प्रत्याशी

सिहोरा. नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विनय सक्सेना एवं मुकेश राठौर ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार निश्चित तौर पर नगर पालिका सिहोरा में कांग्रेस का परमच लहराएगा। न केवल अध्यक्ष बल्कि 12 से 15 कांग्रेस के पार्षद भी विजयी होंगे। श्री सक्सेना ने आगे कहा कि पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्याशी चयन में सबसे पहले यह देखा जाएगा...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

तीन माह में थ्री जी सेवा

जबलपुर. मोबाइल धारकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बीएसएनएल अपनी सेवाओं में विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आगामी तीन माह में शहर में दूरसंचार की थ्री जी सेवा शुरू की जा सकती है। उक्त जानकारी एक पत्रवार्ता में दूरसंचार के जीएम अवधेश चन्द्र मिश्रा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि थ्री जी सॉफ्टवेयर आ चुका है। दो माह में इसे चालू कर लिया जाएगा, इसके...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

शौक सैर-सपाटा, पेशा केवल चोरी !

जबलपुर. मदन महल पुलिस ने एक ऐसे शख्स को दबोचा है, जिसका पेशा केवल चोरी करना है। जितेन्द्र नाम का यह शख्स महाराष्ट्र, रायगढ़ जिले के ग्राम रोहा का रहने वाला है और वह पूरे देश में घूम-घूमकर वारदातें करता है। उसका वारदात करने का तरीका कुछ ऐसा है कि उसे सुनकर पुलिस कर्मियों ने भी दांतों तले अंगुली दबा ली। शक्ल और पहनावे से टिपटॉप दिखने वाला जितेन्द्र यहां बस स्टैंड स्थित पवार होटल में...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

चार बिजली यूनिट बंद, 1160 मेगावाट की कमी

जबलपुर. प्रदेश में आज चार बिजली यूनिट बंद होने से 1160 मेगावाट बिजली की कमी बनी रही। चारों बिजली यूनिट तकनीकी खराबी की वजह बंद हुई हैं। पॉवर जनरेटिंग कंपनी के इंजीनियर यूनिटों को सुधारने में जुटे हुए हैं। संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की 500 मेगावाट की एक और 210 मेगावाट की एक यूनिट तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गई। इसी तरह सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी की 210-210 मेगावाट की दो...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

22 को घोषित होंगी भाजपा की टिकटें

जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी में पार्षद पद के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सूत्रों के अनुसार 22 नवम्बर की शाम को बैठक के बाद टिकट पाने वालों की घोषणा की जाएगी। 18 और 19 नवम्बर को जिला चयन समिति की बैठक है, इस बैठक में नामों पर विचार किया जाएगा और संभागीय चयन समिति की बैठकें जो 21 और 22 नवम्बर को आयोजित की गई हंै, इसमें टिकटों की घोषणा हो सकती है। इस बीच कार्यकर्ताओं के...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

पति ने ब्लेड से गोद दिया शरीर

जबलपुर. मेडिकल अस्पताल में भर्ती इंद्रा बस्ती निवासी 35 वर्षीय सोनिया ठाकुर के हाथ, पैरों, पेट, पीठ व चेहरे समेत शरीर में लगभग हर जगह ब्लेड के आधा-आधा इंच गहरे घाव हैं। उसकी हालत देखकर एकबारगी चिकित्सकों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस के अनुसार सोनिया का यह हश्र उसके ही वहशी पति ने किया है। सोनिया अब भी अचेत है। इंद्रा बस्ती, पहाड़ी निवासी सोनिया को सुबह उसकी ननद गोमती ठाकुर व...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

पैर पड़ने थाने पहुंचा शराबी.!

जबलपुर. साहब आप लोगों के पैर पड़ने थे, इसलिए थाने चला आया। शराब के नशे में धुत्त वृद्ध के इन शब्दो को सुनकर सिविल लाइन थाने में उपस्थित पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। बार-बार भगाने के बाद भी थाने में लौट-लौट कर आ रहे शराबी से जब पुलिस कर्मी परेशान हो गए तो उसके साथ पुलिस ने सख्ती बरतते हुए वहां से भगाया। शनिवार की रात लगभग 8 बजे सिविल लाइन थाने के सामने हो रहे इस हंगामे को देखने लोगों की...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सर्वश्रेष्ठ है हमारा न्यायिक तंत्र

जबलपुर. हम इस बात को कोई नहीं झुठला सकता कि संगठित बार ही न्यायपालिका को मजबूती दे सकता है। शनिवार की सुबह 11.10 बजे वकीलों के लिए हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन द्वारा बनाई गई अत्याधुनिक लायब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद जब सीजेआई ने उसका अवलोकन किया तो उन्होंने उसकी मुक्तकंठ से तारीफ भी की। इस दौरान सीजेआई के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री दलवीर भंडारी, जस्टिस श्री वीएस...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सुंदर महानद्दा जविप्रा का स्वप्न

जबलपुर. भले ही तालाबों को पूरने पर रोक लगी हो, लेकिन भू-माफिया हमेशा की तरह एक कदम आगे हैं। नागपुर रोड पर एकदम शहर के भीतर स्थित महानद्दा तालाब की भी यही व्यथा है। भू-माफिया और अतिक्रमणकारियोंने इस तालाब को अस्तित्व विहीन करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। किसी ने रोड साइड से कब्जा किया है तो किसी ने दूसरी साइड से। कुछ तो इसे सामने से पूर रहे हैं और यह स्पष्ट दिखता भी है। अब नहीं...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

ज्वाइन करके नौकरी छोड़ रहे डॉक्टर

जबलपुर. चिकित्सा शिक्षा हो या फिर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण दोनों विभागों में डॉक्टर नौकरी ज्वाइन करने के बाद छोड़ रहे हैं। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग में संविदा चिकित्सक नौकरी को चाहे जब बाय-बाय कह देते हैं तो चिकित्सा शिक्षा में रेग्यूलर नौकरी को भी डॉक्टर ठुकरा देते हैं। सरकार के सामने रिक्त पदों को भरने की चुनौती तो है ही, साथ ही इसकी भी मुश्किल है कि जो डॉक्टर आ रहे...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

बस के टाइम पर लगते हैं स्कूल

जबलपुर. सुबह की पाली लगने का समय सुबह 10.30 से सायं 4.30 बजे तक है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के जो स्कूल मुख्य मार्ग पर हैं अगर बस के पहुंचने का समय 11 या फिर 12 बजे दोपहर है तो शिक्षक भी उसी समय स्कूल पहुंचेंगे। अगर बस का समय उस गांव में पहुंचने का दोपहर 2.00 या 2.30 बजे है तो शिक्षक और प्राचार्य की रवानगी भी इतने बजे ही हो जाती है। जो स्कूल मुख्य मार्ग से अन्दर हैं, उन स्कूलों की हालत और खराब है, वहां...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

कैसे हुआ हादसा याद नहीं

जबलपुर. शास्त्री ब्रिज के समीप छोटी लाइन फाटक पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे को अंजाम देने वाले आरोपी वाहन चालक कैलाशपुरी निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू का कहना है कि उसे यह याद नहीं कि हादसा कैसे हुआ। आरोपी चालक ने गोरखपुर थाने में दर्ज कराए बयानों में बताया कि वह बल्देवबाग से शराब पीने के बाद खाली ट्रक लेकर घर लौट रहा था। शास्त्री ब्रिज से नीचे उतरते समय तेज रफ्तार ट्रक स्पीड...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सिमी के तीन गुर्गो को कोर्ट ने जेल भेजा

जबलपुर. सिमी के प्रदेश सचिव इनामुर्रहमान को जिला न्यायालय ने आज रिमांड पर एटीएस को सौंप दिया है। सीजेएम शरदचन्द सक्सेना ने रिमांड की अवधि 16 तक के लिए मंजूर की, जबकि संगठन के 3 अन्य गुर्गो को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि एटीएस और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विगत 2 नवम्बर को चारखम्भा से सिमी के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। खंडवा निवासी इनामुर्रहमान सिमी का प्रदेश सचिव...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मेडिकल में डॉक्टरों के साक्षात्कार रद्द

जबलपुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रदर्शकों और रेसीडेंट डॉक्टरों के रिक्त पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार को आचार संहिता के चलते रद्द कर दिया गया है, यह साक्षात्कार अब अगली तिथि निर्धारित होने के बाद हो सकेंगे। डिमांस्ट्रेटरों और रेसीडेंट डॉक्टरों के करीब डेढ़ दर्जन पदों के लिए साक्षात्कार गत दिवस और 23 नवम्बर को होना थे। भर्ती प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है, इसमें सहायक...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

नर्मदा परिक्रमा से लौटे वेगड़ जी

जबलपुर. विख्यात नर्मदा परिक्रमा वासी, चिन्तक, विचारक अमृत लाल वेगड़ जी के साथ नर्मदा परिक्रमा में इस बार उनके सहयोगियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी इस परिक्रमा में इस बार दूर-दूर से उनके सहयोगी सम्मिलित हुए। बारिश के कारण हिरन संगम स्थित सांकलघाट तक की यात्रा इस बार हुई। श्री वेगड़ के साथ यात्रा में इस बार मुंबई से गार्गी देसाई, शोभा शाह, किरीट शाह, लखनऊ से राजीव मित्तल, इंदौर से मनिल...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

कॉलेज बस पर हमला, तोड़फोड़

जबलपुर. कोसमघाट तिराहे पर सुबह लगभग एक दर्जन से अधिक युवकों ने कॉलेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ कर कुछ छात्रों के साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा मामले में बलवा का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार हमला कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया। मामला छेड़खानी का बताया जाता है। बरेला पुलिस के अनुसार घटना...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मिनी ट्रक टकराया ट्रक से-एक की मौत

जबलपुर. सिहोरा चर्च के समीप सुबह लगभग पौने पांच बजे रोड किनारे खड़े ट्रक से एक मिनी ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक में सवार चालक, उसकी पत्नी एवं पुत्री को चोटें आई हैं। लड़की के सिर पर चोट अधिक होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिहोरा चर्च निवासी शैलेन्द्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के पास बोरवेल उत्खनन ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीआई 4466 रोड किनारे खड़ा था, उसी...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

आज आएंगे सीजेआई केजी बालाकृष्णन

जबलपुर. हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित आनंद मोहन माथुर विधि व्याख्यान श्रंखला का उद्घाटन 14 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन द्वारा सुबह 11 बजे किया जाएगा। मप्र हाईकोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दलवीर भंडारी, जस्टिस वीएस सिरपुरकर, जस्टिस आरव्ही रवीन्द्रन और जस्टिस दीपक वर्मा भी शामिल होंगे।...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का चुनाव निरस्त

जबलपुर. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जबलपुर जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर हुए नारायण सिंह के चुनाव को निरस्त कर दिया है। चीफ जस्टिस एके पटनायक और जस्टिस अजीत सिंह की युगलपीठ ने माना है कि जब चुनाव हुए थे, उस दौरान नुनसर वृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित डिफाल्टर थी, ऐसे में उसका प्रतिनिधि, बैंक की कमेटी के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने की योग्यता नहीं रखता था। चेरीताल...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अब ‘फयान’ से राहत की उम्मीद

जबलपुर. 6 अक्टूबर को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 6734 मेगावाट पहुंच गई थी। बिजली की मांग बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे, तहसील मुख्यालयों में 9 घंटे, जिला मुख्यालयों में 6 घंटे और संभागीय मुख्यालयों में 4 घंटे बिजली कटौती की जा रही थी। इस बीच मौसम बदलने से हुई हल्की बारिश से 11 अक्टूबर को बिजली की अधिकतम मांग घटकर 5816 मेगावाट रह गई है। बिजली की मांग में लगभग 900 मेगावाट की कमी आने से...
danik bhaskar