Nov 21st, 2009, 6:15 am [IST]
ठंड ने दिखाए तेवर
रतलाम. आसमान खुलने के बाद अब ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं। शुक्रवार को रतलाम सहित प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान में करीब 5-6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर में गुरुवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात थी। रतलाम में विगत दिनों 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा न्यूनतम तापमान चौबीस घंटे में छह डिग्री की गिरावट के साथ शुक्रवार को ९.५ डिग्री सेल्सियस पर आ गया।...
सूने हैं ‘स्वागत’ कक्ष
रतलाम. पुलिसकर्मियों का आमजनता के साथ खराब आचरण व आए दिन मिलने वाली शिकायतों से छुटकारा पाने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर स्वागत कक्ष तो बन गए लेकिन यह कक्ष आज ‘सन्नाटा’ कक्ष में ही बदलकर रह गए हैं। मुख्यालय से पुलिसकर्मियों को पढ़ाया गया शिष्टाचार व आदर का पाठ छह माह के भीतर भूल गए हैं।
शहर के थानों में स्वागत कक्ष सिर्फ नाम के लिए हैं बाकी तो थानों पर पुराने र्ढे से ही काम जारी...
मंत्री ने माना जमीन में हुआ घालमेल
रतलाम. रतलाम में सरकारी जमीनों की अफरा-तफरी की बात प्रदेश के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने भी स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि कई जमीनें दूसरों के नाम चढ़ गई हैं। अनियमितताओं की जांच करवाकर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व मंत्री ने यह बात विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को नगर विधायक पारस सकलेचा द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में कही।
श्री सकलेचा द्वारा...
सरकारी दफ्तर में तोड़फोड़
रतलाम. गीतामंदिर रोड स्थित श्रम अधिकारी कार्यालय में दो कर्मचारियों का शीतयुद्ध परवान पर चढ़ गया और दोनों ने तोड़फोड़ के साथ ही हाथापाई भी की। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ स्टेशन रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह करीब ११.३क् बजे श्रम विभाग के कार्यालय में अचानक बवाल मच गया।
विभाग के लेबर इंस्पेक्टर दिनेश कांठेड़ व लिपिक...
निगम खाते में एक दिन में एनओसी के 12 लाख रुपए
रतलाम. जैसे-जैसे निकाय चुनाव के फार्म भरने की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे निगम की आय में दिनों-दिन वृद्धि हो रही है। नगर निगम अभी तक 710 एनओसी प्रमाण-पत्र जारी कर चुका है। 116 प्रमाण-पत्र शुक्रवार को जारी किए गए। कांग्रेस से जुड़े व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नजदीकी डॉ. राजेश शर्मा ने संपत्ति कर के 12 लाख रु. जमा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
नगरनिगम सूत्रों के अनुसार डॉ....
एक और कोशिश-शीतल-श्वेता बने हमसफर
रतलाम. जाने क्या तूने कही, जाने क्या मैंने सुनी, बात कुछ बन ही गई.. गीत की तरह ही मूकबधिर शीतल प्रजापति (23) व श्वेता कसेरा (20) की बात भी परिणय बंधन में बंधकर आखिरकार बन ही गई।
1972 में बोल व सुन नहीं सकने वाले नायक-नायिका के वैवाहिक जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘कोशिश’ की तरह ही गुरुवार को शीतल व श्वेता ने सात फेरे लेकर जिंदगी के कठिनतम सफर पर साथ-साथ कदम बढ़ाए।
दूल्हा-दुल्हन के रूप में स्टेज पर...
नए नाम से कांग्रेस में आया भूचाल
रतलाम. कांग्रेस की राजनीति में गुरुवार दोपहर महापौर पद के लिए एडवोकेट निर्मल कटारिया के रूप में नया नाम सामने आने से भूचाल आ गया। इससे विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस की गुटीय लड़ाई पुन: सड़क पर आने की आशंका है।
दो वरिष्ठ नेताओं ने जिला न्यायालय परिसर पहुंचकर एडवोकेट श्री कटारिया से चुनाव लड़ने के लिए बात की। यह खबर तेजी से दावेदारों व अन्य कांग्रेसियों तक पहुंची। इस पर युवा...
नेताओं ने नहीं किया तो जनता ने स्वयं कर दिखाया
रतलाम यह वर्तमान परिषद के मुंह पर कड़ा तमाचा है कि बार-बार क्षेत्र में नाली बनाने की मांग लेकर नगर निगम व पार्षद के सामने हाथ फैलाने वाले तेजानगर के लोगों ने जब देखा कि उनकी उपेक्षा हो रही है तो उन्होंने खुद क्षेत्र का विकास करने की ठान ली। बदलाव की इस बयार से नेताओं को शायद कुछ सबक मिले।
विकास के लिए पांच साल का मौका दिया लेकिन जनप्रतिनिधि विकास से मुंह मोड़े बैठे रहे तो जनता ने ही...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू
रतलाम. नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव की सूचना का प्रकाशन होने के साथ नामांकन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। कलेक्टोरेट परिसर को बैरिकेड्स व जालियों से कवर किया गया और हर द्वार पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
सुबह साढ़े दस बजे से कलेक्टोरेट परिसर में नेताओं की चहल-पहल...
बाइक चोरी करती महिला को पकड़ा
रतलाम. घर के बाहर खड़ी बाइक को एक महिला व युवक ने चोरी की और उसे स्टार्ट कर भागने लगे, कुछ दूरी पर जाकर बाइक बंद हो गई और महिला बाइक को धक्का दे रही थी तभी उनका पीछा करने वाले जा धमके। युवक बाइक छोड़ जंगल में भाग गया और लोग महिला चोर को पकड़ थाने ले आए।
माणकचौक पुलिस थाना अंतर्गत चमारिया नाका क्षेत्र में आरोपी महिला बसंतीबाई व उसका साथी नन्ना घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल थोड़ी दूर तक...
अपहृत बालक सैफ मिला प्रतापगढ़ के जंगल में
मंदसौर. अपहरण के 38 घंटे बाद आखिर बालक सैफ अली घोचा पुलिस को राजस्थान में प्रतापगढ़ के समीप देवगढ़ जंगल में मिला। अपहरणकर्ता उसे वहां छोड़कर भाग गए। रात 12 बजे उसे रिश्तेदार व पुलिस मंदसौर उसके निवास पर लेकर पहुंची।
38 घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त मारुति जब्त कर ली है। अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
देररात घर पर...
हल्दी ने छह माह में दिया 300 फीसदी रिटर्न
रतलाम. यदि आप सोने-चांदी में लगातार जारी चमक के चलते इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप हल्दी के भाव पर भी नजर डाल सकते हैं। वायदा बाजार में हल्दी के भाव में छह माह में 300 फीसदी तक की बढ़े चुके हैं। छह माह पहले कमोडिटी में हल्दी जहां 4,600 रुपए पर थी जो अब 14000 रुपए के करीब पहुंच गई है।
इस कारण हल्दी में मिल रहा है ज्यादा रिटर्न- इस साल हल्दी की फसल खराब होना। हल्दी की नई फसल दो से तीन माह बाद...
हिसाब नहीं दिया तो अयोग्य
जावरा. नगर निगम और नगरपालिका में चुनाव के नियमों का पालन नहीं करने पर निर्वाचन आयोग ने कई लोगों को अयोग्य घोषित कर दिया है। पिछले चुनाव के दौरान पार्षद सहित अन्य पदों पर खड़े हुए उम्मीदवारों ने निर्धारित अवधि में आयोग के समक्ष हिसाब प्रस्तुत नहीं किया तो इस बार आयोग ने उन्हें चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।
मप्र नगरपालिक निगम अधिनियम १९९५ तथा मप्र नगरपालिका अधिनियम १९६१ के...
नेशनल फोटो कॉंन्टेस्ट में देवेंद्र बने सिरमौर
रतलाम. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित 22वीं नेशनल फोटो कॉन्टेस्ट में रतलाम के प्रसिद्ध फोटोग्रोफर देवेंद्र शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
‘बढ़ते कदम ए विजन ऑफ होप’ थीम पर सितंबर में दिल्ली में हुई स्पर्धा में देशभर के सैकड़ों फोटोग्राफरों के छायाचित्र आए थे।
श्री शर्मा के ‘सशक्त होता ग्रामीण परिदृश्य एमपॉवरिंग विलेज’ को ब्लैक एंड व्हाइट श्रेणी में प्रथम...
बाउंस चेक उगलेगा राशि
रतलाम. पति को दुर्घटना में खो चुकी कलाबाई के हाथों में अब जल्द राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की राशि होगी। जपं पिपलौदा ने कालूखेड़ा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में योजना की राशि जमा करा दी है। कलाबाई बाउंस चेक को बैंक में जमाकर राशि हासिल कर सकती है।
इसके पहले नौ माह पूर्व अपने पति को दुर्घटना में खो चुकी कलाबाई को जपं द्वारा जारी दस हजार रुपए का चेक चेक बाउंस हो गया था जिस पर...
जरूरतमंद को मिला सरकारी चेक बाउंस
रतलाम. पति को दुर्घटना में खो चुकी महिला को सरकारी चाल से नौ माह बाद चेक तो मिल गया पर हमदर्दी की बजाए यह जख्म कुरेदने वाला साबित हुआ। दरअसल राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत दिया गया सरकारी चेक बाउंस हो गया।
5 अक्टूबर को पिपलौदा जनपद पंचायत ने सुखेड़ा निवासी शंकरलाल कीर की सड़क दुर्घटना में नौ माह पूर्व मौत होने पर मृतक की पत्नी कलाबाई कीर को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का...
मंदसौर में 12 वर्षीय छात्र का अपहरण
मंदसौर. शहर में मंगलवार सुबह स्कूल जा रहे सैफ अली (१२) पिता अजीम घोचा का फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया। पाटिल कॉलोनी स्थित सुभाष हायर सेकंडरी स्कूल के पास हुई वारदात में मारुति सवार कुछ युवकों ने उसे चांटा मारकर उठाया और वाहन में डालकर फरार हो गए।
स्कूल प्रबंधन को घटना की सूचना एक प्रत्यक्षदर्शी बालक ने दी। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की और शहर की नाकाबंदी...
रतलाम में विकसित होगा कंटेनर हब
रतलाम. रेलवे मंत्रालय के उपक्रम कंटेनर कॉपरेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने रतलाम को कंटेनर हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य बनाया है। कॉनकोर प्रबंधन की कोशिश अगले एक साल में रतलाम इनलैंड कंटेनर डिपो पश्चिम क्षेत्र का सर्वाधिक कंटेनर लोड अनलोड करने वाला डिपो बनाने की रहेगी।
यह जानकारी कॉनकोर के पश्चिम क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक बी.के. अग्रवाल ने भास्कर से चर्चा में दी। श्री...
सस्ते में लंबी वेटिंग, महंगे में सेटिंग
रतलाम. ठंड की शुरुआत के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की वेटिंग का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। हाल यह है कि सिलेंडर की बुकिंग कराने पर आठ-दस दिन बाद डिलीवरी हो रही है। इससे ग्राहकों को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
उधर सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग बढ़ गई है और ४५क् से ५क्क् रुपए में गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहा है। भास्कर ने जब गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर पड़ताल की तो...
जमीन विवाद में भाई की बेरहमी से हत्या
रतलाम. जमीन विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घायल को परिजन घर लेकर आए और रातभर सिर से खून रिसने से युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रावटी पुलिस थाना अतंर्गत ग्राम बड़िया निवासी मानसिंह पिता जालू (35) अपने खेत पर था तभी उसका छोटे भाई प्रकाश से विवाद हो गया। प्रकाश ने मानसिंह के सिर पर लट्ठ से...
पार्टियों को सक्षम नारी की तलाश
रतलाम. इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने से राजनीतिक दलों की परेशानी बढ़ गई है। अब तक का पार्टियों का अनुभव महिलाओं के मामले में कड़वा ही रहा है। कुछ को छोड़ दें तो ज्यादातर महिला पार्षदों ने अपना कार्यकाल पति अथवा पुत्र के दम पर पूरा किया।
आगे ऐसा न हो इसलिए पार्टियां ऐसी दमखम वाली महिलाओं को तलाश रही हैं जो चुनाव जीतने के बाद सत्ता के गलियारों...
रक्तचित्रों से तिब्बत की आजादी का संदेश
रतलाम. चित्र सिर्फ कैनवास पर बनाई गई कृति भर नहीं है बल्कि यह एक मुल्क की आजादी के संदेश का दम भी भर सकता है। इन चित्रों में कलाकार की रक्त बूंदें हैं जो इन्हें अन्य से इतर बनाती हैं।
भोपाल के कलाकार महेश यादव ने तिब्बत की आजादी के लिए जागरूकता का बीड़ा उठाया है। महात्मा गांधी के सत्याग्रह की तर्ज पर उन्होंने भी सत्याग्रह अभियान शुरू किया है। यह अभियान २४ अक्टूबर से प्रारंभ हुआ और...
नहीं बन पा रही है 15 करोड़ रुपए की नई जेल
रतलाम. लगभग 100 साल पुरानी जिला जेल के लिए नई जेल का प्रस्ताव दो माह से प्रशासन के पास अटका हुआ है। ना तो नई जेल के लिए जमीन आवंटित हो पा रही है और ना ही कैदियों को राहत मिल पा रही है। रतलाम जिला जेल में क्षमता से दोगुना कैदी ठूंसे हुए हैं। जबकि राज्य शासन के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने राशि भी मंजूर कर रखी है और सिर्फ भू-आवंटन को लेकर मामला उलझा है।
वर्तमान जेल का उपयोग भी व्यावसायिक...
सोनी मामले में सुराग पुलिस के हाथ में
रतलाम. करीब 10 माह पूर्व बहुचर्चित सोना व्यापारी हत्याकांड का महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगा है जिसके माध्यम से पुलिस मुख्य आरोपी व किसने षड्यंत्र रचा था इसकी पड़ताल में जुटी है। सोमवार को पुलिस का दल एक व्यक्ति को लेकर गोपाल गोशाला कॉलोनी सहित सोना व्यापारी सत्यनारायण सोनी के मकान पर पहुंचा और करीब आधा घंटे तक व्यक्ति के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई।
24 जनवरी 2009 को...
देशभर से आए श्रद्धालु
आलोट. आराधकों के मालारोपण समारोह में देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लिया। आचार्यश्री नवरत्नसागर सूरिश्वरजी म.सा. ने मांगलिक प्रवचन दिए। इसके बाद आराधकों को माला पहनाई गई।
प्रथम मालारोपण का लाभ सीताबाई-दीपचंद जैन ने लिया। उन्होंने संगीता-मोहनलाल जैन, साधना-धरमचंद जैन एवं दुर्गादेवी-इंदरमल जैन को माला पहनाई। प्रत्येक आराधक को उपधान...
दुष्कर्म फिर जबरन शादी
रतलाम. रतलाम से दाहोद के लिए रवाना हुई युवती एक युवक के झांसे में आ गई। युवक ने युवती को डेढ़ माह तक बंधक बनाकर बलात्कार किया और शादी के दस्तावेजों पर जबर्दस्ती हस्ताक्षर करवा लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
औद्योगिक पुलिस थाना के अनुसार जवाहरनगर निवासी २३ वर्षीय युवती १ अक्टूबर को दाहोद जा रही थी तभी आरोपी दिलीप देवल उसे मिल गया। उसने युवती को गंतव्य पर छोड़ने का झांसा दिया।...
कांग्रेस के अधिकांश टिकट 22 तक तय.
रतलाम. कांग्रेस ने उम्मीदवारी के लिए नियम बनाए हैं उनका पालन किया जाएगा। विधानसभा व लोकसभा में कांग्रेस के विरोध में काम करने वालों को टिकट नहीं दिए जाएंगे। प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा करेगी। पर्यवेक्षक 19 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंप देंगे और अधिकांश निकायों व वार्डो के पार्टी प्रत्याशियों का चयन मौटे तौर पर 22 नवंबर तक हो जाएगा। जहां कुछ टिकटों...
चार के खिलाफ केस
रतलाम. समीपस्थ ग्राम हरथली में पात्र को अपात्र तथा अपात्रों को पात्र दर्शाकर योजना का लाभ दिलाने के मामले में सरपंच, सचिव सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया।
२ नवंबर को भास्कर ने जनपद पंचायत रतलाम के ग्राम हरथली में गरीबों के लिए शुरू की गई इंदिरा आवास योजना में चल रही धांधली का मामला उजागर कर पात्र लोगों की पीड़ा प्रमुखता से उठाई थी। इसके बाद पात्र लोगों के...
राशन दुकानों के खिलाफ नाम की कार्रवाई
रतलाम. एक ओर 108 दुकानों पर अनियमितता पाई गई थी उनमें से कितनी दुकानों पर कार्रवाई हुई इस संबंध में जब खाद्य विभाग से पूछा तो विभाग का जवाब था कि १क्८ दुकानों को नोटिस जारी करते हुए ७१ दुकानों पर कार्रवाई की गई है जबकि दुकान संचालक समिति को इसमें सीधे-सीधे बचाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त संबंधित एसडीओ को कार्रवाई के लिए विभाग ने जिम्मेदारी दे दी है। अब खाद्य विभाग को इससे कोई...
लापरवाही की भेंट चढ़े 8 लाख
रतलाम. जिले में हरियाली फैले और मजदूरों को रोजगार मिले इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में पौधारोपण किया गया था, परंतु इस अभियान का जब वन विभाग ने निरीक्षण किया तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
पौधारोपण के संबंध में वन विभाग द्वारा जिला पंचायत को सौंपी रिपोर्ट में जिले में १५ से २क् फीसदी पौधे पनपने की बात सामने आई है। अब जिला पंचायत...
महंगाई की लपटों में झुलसा युवक
खंडवा. भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पास ही खड़ा एक युवक भी आग की चपेट में आ गया। भाजपा बढ़ रही महंगाई का विरोध कर रही थी। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लाई गई 13 अर्थियों का दाह संस्कार यहां किया जा रहा था।
दोपहर 3.40 बजे केंद्र की नीतियों के विरोध में केवलराम पम्प चौराहे पर भाजपा ने महंगाई की अर्थियों को जलाया। पुतलों पर घासलेट छिड़कते समय उठे आग के भभके की चपेट में पास ही खड़ा रामेश्वर...
अदालत से भागा कैदी
रतलाम. कैदी के हाथों कचौरी खाकर बेहोश हुए दो पुलिसकर्मियों के शिकंजे से एक कैदी फरार हो गया। उसे इंदौर के सेंट्रल जेल से जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। कैदी का देररात तक पता नहीं चला।
इस घटना से महकमा भी आश्चर्य में है कि पुलिसकर्मियों को कैदी के हाथों नाश्ता करने की जरूरत क्यों महसूस हुई। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। आरक्षक गणपत¨सह चौहान व आरक्षक संजय...
shopping








