Nov 20th, 2009, 2:53 am [IST]  
danik bhaskar

ठेकेदार ने पत्नी व चार बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई

danik bhaskar
सागर. मकरोनिया में आनंद नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार ने पहले पत्नी व चार बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। इस घटना को आर्थिक तंगी से जोड़ा जा रहा है। आनंद नगर में गली नंबर एक में निर्माणाधीन मकान में रहने वाले ठेकेदार संतोष पाठक 47 साल ने बुधवार की रात बरामदे में छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने बेडरूम...
 
 
danik bhaskar

कांग्रेस में महापौर पद के लिए छह दावेदार

danik bhaskar
सागर. कांग्रेस में महापौर पद के लिए छह महिला दावेदारों के नाम सामने आए हैं। जबकि पार्षद पद के लिए तीन सौ से अधिक दावेदार हैं। मंगलवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक सन्मति सैनी के सामने इन दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन को लेकर होड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान कुछ वरिष्ठ नेताओं ने...
 
 
danik bhaskar

आरक्षण कल से

सागर. जिला पंचायत, जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों के आगामी आम चुनाव के सिलसिले में गुरुवार से आरक्षण की शुरुआत होगी। 19 से 23 नवंबर के बीच जिला पंचायत, जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में 11489 पद आरक्षित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया एसडीओ और तहसीलदार की मौजूदगी में संपन्न होगी। 19 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से सागर सहित जिले की सभी 11 जनपद पंचायतों में 760 ग्राम पंचायतों के 10441 पंचों के लिए वार्ड...
danik bhaskar
 
 
<
danik bhaskar

गबन के आरोपी सरपंच को हटाया

सागर. एसडीएम अरुण परमार ने 50 हजार से अधिक राशि का गबन करने के आरोप में सागर जनपद की बेलईमाफी ग्राम पंचायत के सरपंच निन्नी धानक को पद से हटा दिया है। सरपंच पर यह कार्रवाई पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के तहत की गई है। पिछले दो वर्षो के दौरान जिले की 95 ग्राम पंचायतों के सरपंच पंचायत राज की इस धारा के दायरे में आए हैं। ज्यादातर सरंपचों पर आर्थिक अनियमितता के मामले...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

भूखंड की कीमत ब्याज सहित लौटाने का आदेश

सागर. जिला उपभोक्ता फोरम ने मकरोनिया स्थित निर्माण भारती कापरेरेशन के संचालक को परिवादी बख्त सिंह को प्लाट की कीमत ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। परिवाद के संक्षिप्त विवरण के अनुसार बख्त सिंह ने विपक्षी फर्म के साथ 10 मार्च 97 को रजाखेड़ी स्थित शिवाजी नगर में 1225 वर्ग फीट का प्लाट 24 हजार 10 रुपए में बेचने का अनुबंध किया था। अनुबंध के मुताबिक बख्त सिंह ने 10 मार्च 97 को 6 हजार 10 रुपए...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अवैध कॉलोनाइजरों पर गिरेगी गाज

सागर. ग्राम पंचायत और नगर निगम सीमा क्षेत्र में ऐसी कई कॉलोनियां हैं जिनका पंजीयन टाउन एंड कंट्री प्लान कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में नहीं है। प्रशासन से इन कॉलोनियों को अवैध मानते हुए कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। नगर तथा पंचायत क्षेत्र में ऐसी 11 कॉलोनियों के नाम उजागर हुए हैं। संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ने तहसीलदार को अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

चुनावी हलचल हो गई तेज

सागर. सोमवार को तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में निगम चुनाव के तहत टिकट के लिए युवा दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें युवा कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजेंद्र बुधोलिया से मिलने की होड़ लगी थी। कुछ दावेदार तो कार्यालय के बाहर बरसते पानी में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्री बुधोलिया सोमवार को सागर आए थे। उन्होंने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

..तो आईआईटी कानपुर की तर्ज पर होगी इंटरनेट सुविधा

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में आईआईटी कानपुर की तर्ज पर टेलीफोन एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सकती है। लंबे समय से विवि परिसर में विभाग, प्रशासनिक कार्यालयों, अधिकारियों-शिक्षकों के निवास को आपस में टेलीफोन के जरिए जोड़ने वाली सुविधा ठप पड़ी है। जिस कारण परिसर में इस सुविधा के तहत नया सेटअप बनाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विवि में यह सेटअप तैयार करने...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

आवासीय संपरीक्षा के अफसर कर्मचारियों को रिलीव किया

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में राज्य के अधीन कार्य करने वाले आवासीय संपरीक्षा के अफसर-कर्मचारियों को सोमवार को एकतरफा रिलीव कर दिया गया है। कुलसचिव प्रो. पीके कठल ने इस आशय आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतबल है कि भास्कर ने 10 नवंबर को (अफसर-कर्मचारियों को कौन हटाए? ) शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें आवासीय संपरीक्षा के विवि में कार्य करने को लेकर सवाल उठाए गए थे।...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अभी सस्ती शकर बेचने का मूड नहीं

सागर. थोक व्यापारी एक बार फिर लोगों को बाजार से कम रेट पर शकर उपलब्ध कराने के मूड में नहीं हैं। जिला प्रशासन भी दोबारा सस्ती शकर बिकवाने के प्रति गंभीर नहीं है। दोनों की नजर सरकार की 27 रुपए प्रतिकिलो वाली उस शकर पर लगी है। जिसका क्रियान्वयन अगले माह थाइलैंड से शकर आने के बाद हो पाएगा। गौरतलब है कि सरकार की स्कीम बाजार में 27 रुपए प्रतिकिलो शकर बेचने की है। मप्र थोक शुगर व्यापारी संघ...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

पाइप घोटाले की जनहित याचिका हाईकोर्ट में मंजूर

सागर. नगर निगम में चार साल पहले हुए करोड़ों रुपए के पाइप घोटाले के संबंध में हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका मंजूर हो गई है। जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। जनहित याचिका न्यायाधीश आरएस गर्ग और केएस चौहान की युगल पीठ में मंजूर की गई है। जनहित याचिका सागर के कटरा वार्ड के कांग्रेस पार्षद चक्रेश सिंघई की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद सिंह ने दायर की थी। उन्होंने बताया...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

कातिल नहीं मिला, इनाम रखा

सागर. जिले के मेहंदी व्यापारी रमेश बिलैया की हत्या के आरोपी का छठवें दिन भी पता नहीं चला है। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र तीनबत्ती स्थित महावीर मार्केट स्थित सुविधा सेल्स में 10 नवंबर की शाम 6 से 6.15 बजे के बीच रमेश की दुकान के अंदर अज्ञात आरोपी ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी को...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मेरिट होल्डर होंगे भृत्य-चौकीदार!

सागर. अगर मेडिकल कॉलेज के सूचना पटल पर चस्पा की गई भृत्य एवं चौकीदार की साक्षात्कार सूची लोगों को आश्चर्य में डाल में रही है। सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं उनमें से कतिपय आवदेकों के कक्षा 8 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। फिलहाल इस लिस्ट को जो भी देख रहा है उसका यही कहना है कि कॉलेज में चपरासी-चौकीदार भी कम से कम मेरिट होल्डर होंगे! कक्षा 8 वीं उर्तीण होना इन पदों के लिए...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला

सागर. गौरझामर थाना क्षेत्र में पटनाखुर्द गांव में सड़क किनारे नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। पुलिस के अनुसार बमनी गांव के लोगों से सोमवार सुबह टेलीफोन से बमनी रोड पर नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो नवजात शिशु के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने उसे डफरिन अस्पताल सागर में भर्ती कराया । शिशु की उम्र एक दिन बताई गई है।
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

‘ई ’के अलावा सब कुछ है ई-लाइब्रेरी में

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि की ई-लाइब्रेरी तीन साल बाद भी मूर्तरूप नहीं ले सकी है। ई-लाइब्रेरी के नाम पर अभी तक कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर खरीदे गए हैं। न तो लाइब्रेरी की किताबों की बार-कोडिंग हो सकी है और न ही शोधार्थियों को जर्नल आदि की सुविधा मिल सकी है। देश की प्रतिष्ठित ई-लाइब्रेरी बनाने का दावा करने वाले विवि प्रशासन अपने विद्यार्थियों को तीन साल में ई-लाइब्रेरी के नाम पर...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

टड़ा सहकारी समिति पर एक और एफआईआर होगी

सागर. सहकारिता विभाग ने सहकारी संस्थाओं में आर्थिक गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए एफआईआर का सहारा लिया है। इसके तहत टड़ा सहकारी समिति में विशेष आडिट के दौरान उजागर गबन मामले में कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले इस संस्था के विरुद्ध लोकायुक्त द्वारा कार्रवाई की गई थी। जिसमें वर्ष 97-98 के दौरान हुए गबन के आरोपियों...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

जब्त वाहनों से सामान गायब, कौन रखे नजर

सागर. शहर के थानों में जब्त वाहनों का कोई रखवाला नहीं है। कहने को संतरी पहरा देता है लेकिन वाहनों से मिरर और अन्य सामान कब गायब हो जाता इसकी जानकारी किसी को नहीं रहती। थानों में एक्सीडेंट, चोरी या फिर लावारिस हालत में पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन रखे हैं। शहर के पांचों थानों में इन वाहनों की संख्या 12 सौ से अधिक बताई गई है। ये वाहन 8-10 साल पहले जब्त किए गए थे। कई लोग तो कोर्ट के आदेश के...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

प्रभावित हो सकती है सेमेस्टर परीक्षा

सागर. कॉलेजों में पारंपरिक पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां अगले महीने होने जा रहे नगरीय निकाय के चुनाव से प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि के परीक्षा विभाग ने सेमेस्टर परीक्षा की तिथियां घोषित नहीं की है लेकिन जानकारों के अनुसार परीक्षा की तिथि आगे खिसकना लगभग तय है। निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र में निकाय चुनाव के लिए 11 दिसंबर की तिथि...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मनोरमा कॉलोनी मेंसूने मकान से जेवरात चोरी

सागर. गोपालगंज थाना क्षेत्र की मनोरमा कॉलोनी में सूने मकान से चोर 80 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। घटना मनोरमा कॉलोनी में यादव डेयरी के पीछे स्थित सूर्यकांत अवस्थी के मकान में हुई। वे 11 नवंबर को परिवार के साथ गढ़ौला जागीर गांव गए थे। घर की देखरेख करने की जिम्मेदारी दुकान के नौकर महेश पटेल व पास में रहने वाले रिश्तेदारों को सौंप गए थे। 14 नवंबर को सुबह उन्हें रिश्तेदारों ने...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मेले में बच्चों ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया

सागर. जवाहरगंज वार्ड स्थित केशरवानी ज्ञानपीठ स्कूल में अध्यक्ष डॉ. मदन केशरवानी, प्रिंसिपल मिलन केशरवानी ने नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बच्चों के साथ शांति दूत कबूतर आसमान में छोड़े। आभार उपाध्यक्ष रतन केशरवानी ने माना। चित्र बनाए, घुड़सवारी की- रेन्वो पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता अधिवक्ता वीरेंद्र जैन ने...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

रहली बस स्टैंड से डेढ़ लाख की चांदी चोरी

रहली बस स्टैंड से सागर-जबलपुर बस में रखी चांदी के जेवरात से भरी अटैची चोरी हो गई। उसमें चांदी की पायल और अन्य जेवरात रखे थे। पुलिस ने चोरी गए जेवरात की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है। आवेदन पत्र की जांच के बाद रहली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जीपी शर्मा ने बताया कि सागर के सराफा व्यापारी कल्पेंद्र जैन 5 नवंबर को बस से जबलपुर जा रहे थे। वे एसटीडी कंपनी की बस क्रमांक एमपी 15...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अंतर नगरीय सभा आज सामुदायिक सेवा पर संगोष्ठी

सागर. रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 की अंतर नगरीय सभा 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से भोपाल रोड स्थित आदर्श गार्डन में होगी। सभा में सामुदायिक सेवा विषय पर विचार संगोष्ठी होगी। अध्यक्षता 3040 के मंडलाध्यक्ष ललित श्रीमाल करेंगे। संगोष्ठी में वरिष्ठ रोटेरियन एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष मुंबई के उल्लास कोलटकर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव बांटेंगे। भोपाल के वरिष्ठ समाजविद् रमेश...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

भाजपा पूछ रही है पान वाले से

सागर. नगरीय निकाय के चुनाव की तिथियां तय होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने संभावित प्रत्याशियों की टोह लेना शुरू कर दी है। टिकट की मांग कर रहे व्यक्तियों का जिला भाजपा द्वारा गोपनीय सर्वे कराया जा रहा है। इसमें उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, जुझारुपन, वार्ड क्षेत्र में छवि आदि का आकलन किया जा रहा है। सर्वे गत 3 दिनों से जारी है जिसकी रिपोर्ट जल्द ही जिला चुनाव समिति को सौंपी जाएगी।...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अंतत: कुलपति को कार्रवाई करना पड़ी

सागर. आवासीय संपरीक्षा के अफसर एवं कर्मचारी विवि में ऑडिट करते हैं, जिसके एवज में विवि को अतिरिक्त राशि देना पड़ती है। केंद्रीय विवि बनने के लगभग नौ बाद भी आवासीय संपरीक्षा के कार्य करने को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। दैनिक भास्कर ने इस संबंध में 10 नवंबर को खबर प्रकाशित की थी। शुक्रवार को कुलपति प्रो. एनएस गजभिए ने आवासीय संपरीक्षा को हटाए जाने के लिए वित्त अधिकारी एवं अन्य...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सागर को स्विटजरलैंड की संज्ञा दी थी चाचा नेहरू ने

सागर. आज बाल दिवस है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सागर में पहली बार जब पं नेहरू आए तो यहां की खूबसूरत एवं प्राकृतिक वादियों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सागर को स्विटजरलैंड की संज्ञा दे दी। वह प्रदेश के पहले विवि डॉ. गौर विवि के दीक्षांत समारोह एवं लाइब्रेरी का शिलान्यास करने 29 अक्टूबर 1952 को सागर आए थे। एक दिन सागर...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

दिन में कोहरा रात में बारिश

सागर. सागर में शुक्रवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। कोई बारिश से बचने का प्रयास करता रहा तो किसी ने कोहरे का लुत्फ उठाया। जहां सुबह करीब एक से डेढ़ घंटे तक घना कोहरा छाया रहा और कुछ देर बौछारें गिरी, वहीं दोपहर से रुक-रुककर तेज बारिश शुरू हो गई। जो देर रात तक चली। चित्र तीनबत्ती का। शुक्रवार को इसलिए रहा कोहरा. दो दिन से सागर में हो रही बारिश के कारण जमीन और हवा में काफी नमी थी। इस...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मेरिट सूची चस्पा किए बिना भेजे जाने लगे इंटरव्यू कॉल

सागर. सागर मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के लिए विज्ञापित किए गए 12 पदों पर चयन प्रक्रिया बिना मेरिट सूची के खुलासा होने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। जिसके चलते इन पदों के लिए दावेदार कतिपय आवेदकों ने आपत्ति ली है। आवेदकों का कहना है कि शासन के नियमानुसार प्रत्येक पद पर 12-12 अभ्यर्थियों की मेरिट आधार पर सूची बनती है जिसे कॉलेज के सूचना पटल पर चस्पा किया जाना चाहिए। इसकी मदद से आवेदन...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

व्यापमं कराएगा एफआईआर

सागर. सागर मेडिकल कॉलेज में मिले कतिपय 9 फर्जी छात्रों के मामले में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) भोपाल में एफआईआर दर्ज कराने जा रहा है। व्यापमं ने इन छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी से पीएमटी उत्तीर्ण करने एवं एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने के लिए दस्तावेजों एवं फोटो में कूट-रचना करने आदि आरोपों की रिपोर्ट करने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को कॉलेज डीन डॉ. एससी तिवारी ने...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

एक बार फिर कथित रैगिंग का मामला उजागर

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग में पिछले दिनों कथित रैगिंग का एक और मामला उजागर हुआ है। विभागाध्यक्ष ने शिकायत प्राप्त होने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड को मामले की जांच करने कहा है। बोर्ड ने भी आरोपी विद्यार्थियों को नोटिस जारी कर 20 नवंबर को बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच विभाग की अनुशासन समिति कर रही है। घटना बुधवार की...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

तीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित

सागर. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित मकरोनिया क्षेत्र की तीन राशन दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने इन दुकानों को निलंबित कर दिया है। इन दुकानों का संचालन रघु नायक प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा किया जा रहा था। 24 अक्टूबर को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की जबलपुर, भोपाल की टीम ने यहां छापा मारा था। छापे में स्टाक से ज्यादा केरोसिन और शकर पाई गई। इस मामले में...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सागर में शंख पुष्पी का वैज्ञानिक प्रमाणीकरण

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी विभाग में हर्बल वियाग्रा के बाद शंख पुष्पी का वैज्ञानिक प्रमाणीकरण देश में पहली बार किया गया है। यह कार्य करने वाले विभाग के शोधार्थी आलोक नाहटा को फॉर्मास्युटिकल साइंस के क्षेत्र में रेनबैक्सी साइंस स्कॉलर अवार्ड से नवाजा गया है। आलोक ने यह अवार्ड आस्ट्रेलिया के नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक प्रो. पीटर सी डोहरथी के...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

कोहरे की चादर से ढका शहर

सागर. रात की झमाझम बारिश ने लोगों को गुरुवार की सुबह मौसम की पहली ठंड का अहसास दिलाया। शहर दोपहर बाद कोहरे एवं धुंध से आजाद हुआ। बुधवार की रात हुई मावठे की 21.4 मिमी बारिश फसलों के लिए अमृत बनकर आई। जनजीवन पर सर्दी का असर दिखा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम हो गया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। गर्म कपड़े अलमारियों...
danik bhaskar