‘दीदार’ स्पैशल कोच के, शर्म आए सोच के
जालंधर. रेलवे नियमों के मुताबिक विकलांग व महिला कोच में सफर करने वाले यात्रियों को जुर्माना व कैद का प्रावधान है। बावजूद, रेलवे अधिकारी नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। भास्कर टीम ने शुक्रवार को कुछ ऐसे लोगों को कैमरे में कैद किया, जो विकलांग व लेडिज कोच में जमे हुए थे। दोपहर एक बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी से इंदौर जा रही मालवा एक्सप्रैस आकर रुकी।
इंजन के साथ बने लेडिज स्पैशल...
सेवा रह गई ‘थल्ले’, मैदान में चले ‘बल्ले’
जालंधर. पहले मंत्री की जी हुजूरी और दोपहर बाद क्रिकेट मैच खेलने के कारण निगम दफ्तर में कोई अधिकारी नहीं बैठ सका। सुबह से दोपहर तक निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया के साथ अधिकारियों की फौज लगी रही, बाद में क्रिकेट खेलने लग गई। यही नहीं निगम आफिस में न मिलने के कारण मेयर और पार्षद के साइन लेने के लिए कुछ सिफारिशी लोग सीधे मैदान में पहुंच गए।
शुक्रवार को दिनभर निगम दफ्तर में छुट्टी की...
एक लाख डीलरों को नोटिस
जालंधर. टैक्स क्लैक्शन बढ़ाने में जुटी पंजाब सरकार के निर्देश पर टैक्सेशन विभाग ने राज्य के करीब एक लाख डीलरों को वैल्यु एडिड टैक्स (वैट) 2005 की धारा-29 के तहत नोटिस जारी किए हैं। वर्ष 2005-06 से संबंधित नोटिस के तहत संभावित चोरी, रिटर्न न भरने या फिर उसमें गलत जानकारी देने, अवैध आईटीसी लेने की आशंका के चलते डीलरों के कारोबार की असैस्मैंट की जाएगी।
असैस्मैंट का समय सप्ताह भर का ही दिया गया...
शेखे पिंड के पास रेल ट्रैक का हिस्सा टूटा
जालंधर/छावनी. शेखे पिंड के पास रेल ट्रैक का हिस्सा टूट गया। अगर उस समय वहां से कोई ट्रेन गुजर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले ही कीमैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की सूचना दी। जानकारों का कहना है कि अगर ट्रैक के हिस्से के टूटने का पता न चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कीमैन सोहन सिंह ने बताया कि रेलवे किलोमीटर नंबर 6/4-6/5 शेखे पिंड के पास सुबह 8.25 बजे मालगाड़ी गुजर रही थी।
उसने...
नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी
जालंधर. माझा और दोआबा के बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर ठग त्रिलोक सिंह को थाना मकसूदां पुलिस ने मकसूदां चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि ब्यास के गांव कलेर घुमान निवासी त्रिलोक सिंह ऐसे ही मामले में तरनातरन पुलिस से वांछित है।
पुलिस को दी शिकायत में संगरूर निवासी मनिंदर सिंह ने कहा कि अखबार में छपे विज्ञापन...
संवेदनशील स्टेशन होंगे कमांडो के हवाले
जालंधर. मुंबई बम कांड से सबक लेते हुए फिरोजपुर डिवीजन के 4 संवेदनशील स्टेशन जल्द कमांडो के हवाले होंगे। पांच स्टेशनों पर 160 मोर्चे लगेंगे। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए जीआरपी की नफरी को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए होमगार्ड और एसपीओ की भर्ती की जा रही है। जीआरपी आईजी परमजीत सिंह सराओ ने वीरवार को सिटी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कुछ...
ब्लू व डुप्लीकेट सीडीज का जखीरा बरामद
जालंधर. करतार नगर में पुलिस ने डुप्लीकेट और ब्लू सीडीज का जखीरा बरामद कर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब अढ़ाई लाख रैपर, 10 हजार सीडीज, 70 सीडी व डीवीडी राईटर, एक कंप्यूटर और अन्य समान जब्त कर आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि अर्बन एस्टेट निवासी गौरव नारंग, उसके पिता विनोद नारंग फरार हैं।
थाना-6 में कॉपी राईट, धोखाधड़ी व जालसाजी क ा केस दर्ज किया गया है। एसपी (डी)...
हड़ताल की तो मुश्किल में नौकरी
जालंधर. पंजाब रोडवेज प्रबंधन ने मुलाजिमों को हड़ताल में शामिल होने पर वेतन काटने और ब्रेक इन सर्विस के लिए चेताया है। डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट-कम-एमडी पनबस मंदीप सिंह की तरफ से भेजे नोटिस को डिपो की दीवारों पर मुलाजिमों के लिए प्रदर्शित करने और हड़ताल संबंधी डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट एवं एसएसपी को भी सूचित करने के लिए लिखा गया है।
वहीं, पंजाब रोडवेज जालंधर के दोनों डिपुओं (1...
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ब्राउन को दी भागवत गीता
जालंधर. भारतीय संस्कृति में गहन रुचि एवं श्रद्धा रखने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन को एनआरआई पंजाबी बॉब कुलार ने पवित्र भागवत गीता भेंट की। कुलार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लंदन स्थित सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर आमंत्रित किया गया था। इससे पहले 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पहली बार दीवाली मनाई गई।
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद महिला ने जहर खा जान दी
राजपुरा. वीरवार को दोपहर बाद एसडीएम दफ्तर के बाहर आरती नाम की एक महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली। पता चलते ही उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे चंडीगढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गई। संत कालोनी, जंडौली रोड निवासी आरती एसडीएम राजपुरा गुरतेज सिंह से मिलने आई थी।
महिला ने एसडीएम को शिकायत दी थी कि देसराज निवासी अस्पताल कालोनी उसे 18 सितंबर को फुसला कर ले गया व उसके साथ रेप करता रहा। 13...
सतलुज में फिर मृत मिली हजारों मछलियां
नंगल. नंगल डैम के नीचे सतलुज दरिया में गांव बेलाध्यानी के 3 किमी. तक के क्षेत्र में बुधवार हजारों मछलियां मरी पाई गई। बताया गया है कि यह मछलियां विषैले पानी के कारण मरी हैं। इस स्थान पर मछलियां मरने की यह पांचवी घटना है। इस क्षेत्र में कई औद्योगिक इकाईयों का कचरा और रसायन आकर गिरता है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल...
नानकशाही कैलेंडर पर बहस गैरजरूरी
जालंधर. सिख संगत के लिए नानकशाही कैलेंडर तैयार करने वाले पाल सिंह पुरेवाल इस कैलेंडर पर छिड़ी बहस को राजनीति और जानकारी का अभाव मानते हैं। नानकशाही कैलेंडर पर भास्कर से की बातचीत में पुरेवाल ने बताया कि 1999 में लागू होने के बाद बहस छिड़ी थी और इस पर ‘विराम’ लगा दिया गया।
फिर लागू होने पर भी विरोध
साल 2003 में बैसाखी पर एसजीपीसी ने दोबारा इसे लागू किया और तब से लागू है। हालांकि इसके...
आईजी के घर में घुसे हमलावर, तीन काबू
जालंधर. मोता सिंह नगर स्थित आईजी (बार्डर रेंज) के घर में घुसकर सुरक्षा कर्मी से मारपीट करने वाले तीन हमलावर पुलिस ने दबोच लिए। हालांकि इनका एक साथी भाग निकला। जख्मी हुए पीएपी के सिपाही नरेश कुमार को सिविल अस्पताल लाया गया है। थाना-6 पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावर रविंदर नगर निवासी अमीरजादे सरबजीत सिंह, सैदां गेट निवासी रिंपू और खुरला किंगरा निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।...
वीआईपी पार्टी में नहीं चली गोली!
जालंधर. वीआईपी पार्टी विवाद में बुधवार को अहम खुलासा हुआ, कई दिन से चर्चा का विषय बनी पार्टी में फोरैंसिक रिपोर्ट के मुताबिक गोली चली ही नहीं थी। अब शिकायतकर्ता रणबीर सिंह शैली के बयान पर सवालिया निशान लग गया है। केस में नामजद हेमंत बेरी और अभय ठाकुर और हेमंत के पिता के जब्त वैपन से भी कोई गोली न चलने की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है।
रिवाल्वर से चली गोली का खोल कारतूस जमीन पर गिरने की...
जालंधर की लड़कियां पहले स्थान पर
जालंधर. सरकारी सीनियर मॉडल स्कूल में चल रही 55वीं पंजाब स्कूल खेलों (जूडो) में अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में जालंधर की टीम 20 अंक लेकर पहले स्थान पर रही। गुरदासपुर की टीम 12 अंकों के साथ दूसरे व होशियारपुर की टीम 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। बुधवार को खेलों में मुख्यातिथि ओलंपियन आईपीएस सुरिंदर सिंह सोढी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने पहुंचे।
खेलों में अंडर-14 लड़कियों के 23 किलो वर्ग में...
सफाई देख ‘मोहन’, मुलाजिमों से मिलकर ‘लाल’
जालंधर. शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल की सफाई देखकर ‘मोहन’ हुए परिवहन मंत्री मंगलवार को रोडवेज मुलाजिम नेताओं के व्यवहार देख गुस्से से ‘लाल’ नजर आए। मंत्री मास्टर मोहन लाल मंगलवार शाम अचानक बस स्टैंड पहुंच टायलेट से लेकर एसी बसों के भीतर तक जाकर सवारियों से बातचीत की।
बटाला काऊंटर पर सवारियों को बस के लिए इंतजार करते देख देर शाम बटाला के लिए दो बसें चलाने के आदेश जारी...
कोहरे को लेकर रेलवे सतर्क नहीं!
जालंधर. कोहरे को लेकर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रेल विभाग सजग नहीं है। फिरोजपुर डिवीजन ने कैबिनमैनों को ट्रैक पर पटाखे रखने के लिए अनुमति अभी नहीं दी है। कोहरे में ट्रेन चालकों कैबिन दिखाई नहीं देता है, जिसके चलते उन्होंने ट्रेनों की गति कम कर दी है। ट्रैक्शन रेलवे डिपार्टमैंट (टीआरडी) ने हाईटैंशन वायर की सफाई का काम शुरू नहीं किया है।
वायर ट्रिप होने के कारण गत दिन नई...
15 करोड़ की इमारत का पलस्तर 15 दिन में उखड़ा
जालंधर. शहर में विकास कार्यो में हो रही धांधली तो जगजाहिर है, लेकिन बाहर से खूबसरत दिख रही नगर निगम की नई बिल्डिंग की दीवारों के पलस्तर उखड़ने शुरू हो गए हैं। बिल्डिंग में लगाए गए मैटेरियल पर उंगली उठने लगी है। जीरो लेबल से लेकर दूसरे फ्लोर तक की दीवारों पर पपड़ी पड़ चुकी है। स्लैब के कारण दीवार दिखने लगी है।
यहां उखड़ा पलस्तर
फस्र्ट फ्लोर स्थित मेयर आफिस और उनके किचन में स्लैब...
खाली प्लाटों पर भी लगेगा लैंड एंड प्रॉपर्टी टैक्स
जालंधर. राज्य में अब हाऊस टैक्स की बजाए लैंड एंड प्रॉपर्टी टैक्स लगेगा। टैक्स के लिए सरकार ने मानक और शुल्क निर्धारित कर दिया है। इसके दायरे में खाली प्लाट को शामिल किया गया। नए टैक्स के हिसाब से लोग अपनी प्रॉपर्टी का खुद मूल्यांकन कर शुल्क तय करेंगे, अगर गलत रिपोर्ट दी गई तो बनते शुल्क से पांच गुना जुर्माना वसूल किया जाएगा।
नगर निगम अब इमारतों के अलावा जमीनों से भी टैक्स वसूल...
कैप्टन बताएंगे सोनिया को साजिश करने वालों के नाम
जालंधर. लुधियाना की एक महिला की ओर से नौकरी देने के नाम पर यौन शोषण करने के आरोपों की सच्चाई का खुलासा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने करेंगे। पहले ही दिन से आरोप को राजनीतिक उद्देश्य से लगाए जाने का तर्क दे रहे कैप्टन बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने से रोकने के लिए ही यह आरोप लगाए गए हैं।
कैप्टन ने इसके...
बिन पैर काटे मरीज का कुशल इलाज
जालंधर. कई जगह इलाज कराने के बाद भी आराम न आने पर मरीज को सिविल अस्पताल में माहिर डाक्टर के प्रयास ने नई जिंदगी दी। प्लास्टिक सर्जन डा. चंजीव सिंह ने बिना आपरेशन और पैर काटे मरीज को चलने-फिरने के लायक बना दिया है। मरीज सुरिंदर की बहन आशा मुंजाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कई साल से सुरिंदर हरिद्वार में रहता था, वहां से वह हेमकुंड साहिब गया था।
इस दौरान, किसी विषैले जानवर के डसने से...
धुंध में हुए ‘फ्लाई’ तो जिंदगी ‘ओवर’
जालंधर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवरों पर साइन बोर्ड नहीं, खुद बचकर चलने में समझदारी गहरी धुंध हो, राष्ट्रीय राजमार्ग हो, सैंकड़ों वाहन का आवागमन हो और साइन बोर्ड गायब मिलें तो ऐसे में हर साल हादसों की दर बढ़नी स्वाभाविक है। हालांकि कई हादसों के लिए वाहन चालक भी दोषी होते हैं, क्योंकि वे धुंध के बावजूद फ्लाईओवरों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए जिंदगी ‘ओवर’ कर बैठते...
सीवरेज सिस्टम पर खर्च होंगे 2 करोड़
जालंधर. खुरला किंगरा और उसके साथ लगते क्षेत्रों में सीवरेज सिस्टम के लिए सोमवार को मेयर राकेश राठौर ने पौने दो करोड़ रुपए के सीवरेज वर्कर्स का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मेयर ने कहा कि इन इलाकों में सीवरेज सिस्टम के अलावा पानी, डिस्पैंसरी, सड़कों और गलियों आदि का काम भी करवाया जाएगा।
अनुसूचित जाति भूमि विकास और वित्त निगम के चेयरमैन पवन टीनू ने बताया कि राज्यसभा सांसद नरेश...
मेयर के नाम की आड़, अवैध होर्डिग्स की ‘बाढ़’
जालंधर. मेयर का नाम लेकर बीएमसी चौक के पास इमारत की छत पर निजी टेलीफोन कंपनी का भारी-भरकम होर्डिग्स लगा दिया गया है। पठानकोट बाइपास चौक और दोआबा चौक के पास इमारत की छत भी होर्डिग्स से पट गई है। माडल टाऊन मार्कीट को फिर अवैध होर्डिग्स से पाटा जा रहा है। जिन इमारतों को होर्डिग्स लगाने को चिन्हित किया गया है, उनके मालिकों को पंजाब नगर निगम एक्ट 1976 के तहत नोटिस मिल चुका है।
निगम ने बोर्ड...
उद्योगपति को गोली मार लूटा
जालंधर. जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग स्थित राओवाली अड्डा के पास दिनदिहाड़े दो लुटेरे उद्योगपति संजीव गुप्ता को गोली मार कर उनका सोने का कड़ा लूट कर ले गए। लुटेरों ने उसके बाद शाम करीब 4 बजे पिस्तौल की नौक पर गांव लिद्दड़ा के पास भी लूटपाट की।
शक्ति नगर निवासी संजीव को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ सुखजीत सिंह का कहना था कि संजीव के होश में आने के...
पैट्रोल पंप लूटने वाले तीन काबू
जालंधर छावनी. रामामंडी पैट्रोल पंप के कारिंदे से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि सरगना कुलवंत सिंह उर्फ बंत भी गिरफ्त में आ चुका है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है।
गिरफ्तार आरोपियों में एकता नगर निवासी विक्रमजीत सिंह, काकी पिंड निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के कब्जे से लूट की राशि के चालीस...
सेवा पानी दीजिए, आवासीय भत्ता लीजिए!
जालंधर. सरकार द्वारा पे स्केल को रिवाइज करने के बाद लागू नए पे स्केल के हिसाब से सरकारी डाक्टरों को नॉन प्रैक्टिस, हाऊस रैंट और एकेडमिक भत्ते नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए डाक्टरों से आवासीय भत्ता दिलाने के नाम पर ‘सेवा-पानी’ मांगा जा रहा है। नए पे स्केल के हिसाब से डाक्टरों को 20 प्रतिशत के साथ 5 फीसदी अतिरिक्त आवासीय भत्ता ंिमलना है, जिसके लिए डाक्टरों को आवासीय प्रमाण पत्र लगाना...
‘कैप्टन पर आरोप बेबुनियाद’
जालंधर. पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लगाए गए बलात्कार के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। अगर महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ था तो उसे तत्काल मामला उठाना चाहिए था। पूरी पार्टी इस मामले में कैप्टन के साथ है। उधर लुधियाना में कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रैस कान्फ्रैंस कर कैप्टन के साथ एकजुटता दिखाई।
जालंधर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ...
फाटक होगा बंद, शुरू होगी समस्या
जालंधर. खालसा कालेज रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) प्रोजैक्ट के तहत फाटक बंद करने के आदेश मिल चुके हैं। इससे ट्रैफिक की गंभीर समस्या पैदा होने वाली है, लेकिन नगर निगम व जिला ट्रैफिक पुलिस ने अभी तक कोई पुख्ता योजना नहीं बनाई है। हालांकि शहर के लोकल ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए आरओबी के दोनों तरफ सवा तीन करोड़ की लागत से 16-16 फुट के सब-वे बनाने की योजना बनाई गई थी, जिसे अभी तक राज्य सरकार से...
वर्दी भी है काजी मंडी की ग्राहक
जालंधर. काजी मंडी में स्मैक खरीदने वाले ग्राहकों की लिस्ट में वर्दी भी है। धंधे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि स्मैक खरीदने के लिए थानेदार से लेकर सिपाही रैंक के कर्मचारी भी आते हैं। यह सभी स्मैक का नशा लेने के आदी हो चुके हैं। कुछ माह पहले इस मामले को लेकर एक थानेदार को लाइन हाजिर किया गया था। सूत्र बताते हैं कि खुद को पीएपी के मुलाजिम बताने वाले कुछ युवक बाइक पर आते हैं और स्मैक की...
बॉडी बनाने के लिए बिल्डर की मान्यता जरूरी
जालंधर. बस यात्रियों की सुरक्षा के प्रति मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग, रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवेज खासी गंभीर है। मिनिस्ट्री की नोटिफिकेशन को अप्रैल या अक्तूबर 2010 तक हर हाल में लागू किए जाने की योजना है। खास यह है कि मिनिस्ट्री की तरफ से पिछले दो वर्षो से कैंप लगाकर बॉडी बिल्डरों को इस संबंधी जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल बॉडी बिल्डर इसमें खासी रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
बस बॉडी बिल्डर...
पैट्रोल पंप लूट का सरगना काबू
जालंधर. थाना सदर पुलिस ने ढिलवां चौक के पास पैट्रोल पंप लूटकांड के सरगना को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूटी रकम में से करीब 50 हजार रुपए, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व वैपन बरामद किया है। आरोपी आदमपुर के गांव जगरांव निवासी बंता बताया जा रहा है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक दर्जन से ज्यादा लूट के केस दर्ज हैं।
पुलिस बंता के दो साथियों की तलाश...
shopping








