दुकान में सेंध लगा 5.5 लाख ले उड़े
अजमेर. क्लॉक टॉवर इलाका स्थित प्लाजा रोड धानका बस्ती में गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात चोरों ने मनोहर फुट वीयर में सेंध लगाई और छत के रास्ते दुकान में घुस कर 5.5 लाख रुपए ले उड़े। दुकानदार ने दुकान पर काम करने वाले दो युवकों पर शक जाहिर किया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दुकानदार जनता कॉलोनी वैशाली नगर निवासी मनोहर उदानी ने रिपोर्ट में बताया कि वह गुरुवार...
बैंक परिसर से उड़ाए 2.20 लाख
अजमेर. स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के परिसर में शुक्रवार को शातिर चोरों ने डिस्कॉम के कैशियर के बैग से 2.20 लाख रुपए साफ कर दिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के सीसी टीवी कैमरों की रिकॉर्डिग के आधार पर तीन संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है।
क्लॉक टावर थाना पुलिस के मुताबिक वैशाली नगर स्थित डिस्कॉम के सहायक...
दोनों तेल डिपो हटने के आसार
अजमेर. अजमेर में इंडियन ऑयल कारपरेरेशन और भारत पेट्रोलियम के तेल डिपो दौराई रीको इंडस्ट्रियल एरिए से हटने के आसार हैं। सीतापुर हादसे के बाद गठित राज्यस्तरीय कमेटी के सचिव ने दोनों डिपो को खतरनाक बताया है। इधर दोनों कंपनियों ने भी डिपो के लिए नई जगह की तलाश शुरू कर दी है।
सीतापुर हादसे के बाद गठित राज्यस्तरीय कमेटी की पिछले दिनों जयपुर में आयोजित बैठक में कमेटी के सदस्य सचिव एवं...
ऑब्जर्वर नहीं मानते गड़बड़
अजमेर. एमडीएस विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज टेनिस प्रतियोगिता में डीएवी के जिस खिलाड़ी का मामला विवादित हुआ, उससे चैंपियनशिप के पर्यवेक्षक इनकार करते हैं। चैंपियनशिप ऑब्जर्वर का दावा है कि आयोजक राजकीय महाविद्यालय को दयानंद कॉलेज ने दो खिलाड़ियों का एलीजीबिलिटी प्रोफोर्मा भेजा था।
दयानंद कॉलेज के दूसरे खिलाड़ी आशीष कुमार ने भी शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य को स्पष्टीकरण...
निर्माण विभाग करेगा आधुनिकीकरण
अजमेर. उत्तर-पश्चिम रेल प्रशासन ने लोको एवं कैरिज कारखाना के आधुनिकीकरण कार्य रेलवे निर्माण विभाग को सौंप दिया है। निर्माण विभाग ने लोको कारखाना के आधुनिकीकरण के लिए करीब 35 करोड़ रुपए के टेंडर किए हैं। आधुनिकीकरण कार्य के लिए राइट्स से समझौता नहीं होने के बाद उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने सिविल वर्क निर्माण विभाग से, विद्युत कार्य रेलवे के विद्युत विभाग और मैकेनिकल से जुड़े काम...
अजमेर जिले के शहरी स्कूल 29 तक बंद
अजमेर. स्वाइन फ्लू के मद्देनजर अब जिलेभर के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में 29 नवंबर तक बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस अवधि में शिक्षक यथावत ड्यूटी देंगे और प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे। जिले में स्वाइन फ्लू लगातार बढ़ रहा है।
स्कूली बच्चों में तेजी से प्रकोप फैलने के कारण प्रशासन के आदेशानुसार अजमेर शहर के स्कूल भी अब 21 की बजाय 29 नवंबर तक बंद रहेंगे। यह आदेश...
व्यापारी से 1.33 लाख छीने
अजमेर. चंद्रबरदाई नगर इलाके में गुरुवार रात तीन नकाबपोश लुटेरे अनाज के थोक व्यापारी से 1.33 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर चंपत हो गए। लुटेरों ने पैदल जा रहे व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। अर्धचेतन हालत में व्यापारी को सड़क पर भटकता देख इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सुनसान गली में दबोचापुलिस के अनुसार पीड़ित...
घर को बनाया पेट्रोल पंप
अजमेर. रसद विभाग ने नसीराबाद उपखंड के एक गांव में छापामार मार कर एक किराना व्यापारी के यहां से नो रसोई गैस सिलेंडर एवं 70 लीटर पेट्रोल जब्त किया है। व्यापारी द्वारा घर में ही बिना इजाजत व लाइसेंस के इनका लंबे समय से अवैध रूप से बेचान किया जा रहा था।
डीएसओ ने अपने मातहतों के साथ बुधवार शाम को ब्रिक्चियावास गांव पहुंच कर शिकायत के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी लोग प्राइवेट कार...
यूनिवर्सिटी-कॉलेजों ने भेजे प्रस्ताव
अजमेर. सेंट्रल यूनिवर्सिटी की जमीन तलाशने के लिए आए दल के बाद जिले की कई संस्थाओं में अस्थायी दावेदारी पेश करने की होड़ शुरू हो गई है। शहर की कई शैक्षणिक संस्थाओंे ने अपने परिसर में अस्थायी रूप से यूनिवर्सिटी का संचालन करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें एमडीएस यूनिवर्सिटी, जीसीए डीएवी कॉलेज और पंचायत प्रशिक्षण भवन शामिल हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए टीम...
रफ्तार ने छीनी सांसें
अजमेर. हजारी बाग रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रहा स्कूटर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में स्कूटर पर सवार मां—बेटे सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस सेवा 108 ने घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। वहां युवक की मौत हो गई।
रामगंज थाना पुलिस के मुताबिक प्रतापनगर निवासी गोविंद अपनी मां इंद्रादेवी और दोस्त जवाहरनगर निवासी मनोज कुमार (14) पुत्र...
पकड़े गए नशे के सौदागर
अजमेर. दरगाह इलाका स्थित अंदरकोट जालियान कब्रिस्तान से गुरुवार को पुलिस ने पश्चिमी बंगाल निवासी युवक को गांजा बेचते गिरफ्तार किया। उसके पास से सात सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक कब्रिस्तान में संदिग्ध युवक के नशीले पदार्थो की खीरीद— फरोख्त के लिए काफी देर से भटकने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर बेनाजपुर पश्चिमी बंगाल निवासी मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद...
संदिग्ध मरीज डॉक्टर को चकमा दे भागा
अजमेर. यहां जेएलएन अस्पताल की व्यवस्थाओं को नाकाफी बता गुरुवार को स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज डॉक्टर को चकमा देकर भाग गया। डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू का संदिग्ध बता भर्ती होने के लिए कहा तो वह खिसक लिया। उसने स्वाब व कल्चर के नमूने भी नहीं दिए।
स्वास्थ्य विभाग इसे एक सामान्य घटना समझ दिन भर बेखबर रहा। शाम को ‘भास्कर’ ने सीएमएचओ बीएल फानण को जब मामले की जानकारी दी तब जाकर महकमा हरकत...
अजमेर में संदिग्ध की मौत
अजमेर. अजमेर जिले में स्वाइन फ्लू ने बुधवार को भी कहर बरपाया। जेएलएन अस्पताल में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध रोगी की मौत हो गई जबकि सी श्रेणी के स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर है। सी श्रेणी में एक बच्च भी भर्ती हुआ।
बी श्रेणी में 5 संदिग्ध रोगी अस्पताल पहुंचे, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। मेयो गल्र्स स्कूल में उपचाररत स्वाइन फ्लू पीड़ित छात्राओं के...
अजमेर में अगरबत्ती निर्माता की एक करोड़ की अघोषित आय उजागर
अजमेर. आयकर महकमे को अगरबत्ती निर्माता की फैक्ट्री और प्रतिष्ठानों पर किए गए सर्वे में 1 करोड़ 5 लाख रुपए की अघोषित संपत्ति और आय मिली है। व्यापारी के प्रतिष्ठानों से मिले संपत्ति और अन्य व्यवसाय में निवेश के दस्तावेज जब्त कर जांच की जा रही है।
आयकर आयुक्त पीडी मीणा ने बताया कि अगरबत्ती फैक्ट्री, गोदाम और दफ्तर की जांच में 65 लाख रुपए की अघोषित संपत्ति,स्टॉक और आय मिली है।...
जीएसटी से आसान होगा करारोपण
अजमेर. वाणिज्यिक कर महकमे के अतिरिक्त आयुक्त हरसहाय मीणा ने कहा कि 1 अप्रैल 2010 से लागू होने वाला गुड्स एंड सर्विस टैक्स ट्रेड और इंडस्ट्री के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
इससे फैक्ट्री संचालकों और निर्माताओं की टैक्स से जुड़ी अधिकांश समस्याओं का समाधान होगा। महकमा जीएसटी के लिए राज्यभर से प्रस्ताव और सुझाव आमंत्रित कर रहा है। टैक्स आय में वृद्धि के लिए राजस्थान के उद्योगपतियों और...
नाको टीम ने किया जेएलएन अस्पताल का दौरा
अजमेर. जिले में चलाए जा रहे एड्स के प्रति जागरुकता के कार्यक्रमों की दशा दिशा की जांच करने के लिए बुधवार को दिल्ली से आई टीम ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का दौरा किया। टीम ने एड्स से संबंधित सभी संेटरों का निरीक्षण किया। जेएलएन के बाद जनाना और फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी टीम ने वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे दिल्ली से नाको नेशनल एड्स कंट्रोल...
भाइयों ने किया बेसहारा
अजमेर. जिंदगी भी क्या-क्या रंग दिखाती है। जिंदगी भर समाज सेवा करने वालों ने सोचा भी नहीं होगा कि जीवन की सांझ में उन्हें समाज की सेवा लेने की जरूरत के दिन भी आएंगे। जायदाद के लिए अपनों से धोखा खाकर साहिल वृद्धाश्रम में आए बुजुर्ग भगीरथ पंवार व पूरणलाल मिश्रा की भी यही कहानी है।
आश्रम में आए दो बुजुर्गों में पंवार अपने जमाने के बड़े मजदूर नेता रहे हैं और मिश्रा पूर्व विधायक माणक चंद...
दलों के दंगल में निर्दलीयों ने भी किया नाक में दम
ब्यावर. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए नगर परिषद के होने वाले चुनाव की राह आसान नहीं रही है। पिछले तीन दिन के धुआंधार प्रचार के बाद अब वार्डो की पहली तस्वीर स्पष्ट हो रही है।
44 वार्डो के लिए होने वाले चुनाव की पहली तस्वीर में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब २८ सीटों पर सीधी लड़ाई है। इनमें १२ से अधिक सीटों पर कांटे की टक्कर होने की स्थिति बनकर उभर रही है।
वहीं १16 वार्ड ऐसे हैं...
रेजीडेंट डॉक्टर्स ने की शराबी की धुनाई
अजमेर. जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में बुधवार दोपहर रेजीडेंट डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। युवक शराब के नशे में वार्ड में चला गया था और डॉक्टरों से विवाद कर रहा था।
धुनाई के बाद युवक को अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक पर पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गंगापुर निवासी महेंद्र कुमार बुधवार दोपहर मेल सर्जिकल वार्ड दो में...
15 दिन में 600 डॉक्टरों की होगी भर्ती : संधू
अजमेर. राज्य में डॉक्टरों का टोटा सरकार को आखिरकार नजर आ गया है। अजमेर सहित कई शहरों में पसरे स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार अब 15 दिन में 600 डॉक्टरों की भर्ती करेगी। स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अजमेर में तीन हफ्तों में लैब भी शुरू कर दी जाएगी।
स्वाइन फ्लू से उपजे हालात एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को यहां आए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख...
कुंवारी बन रचाया दूसरा ब्याह
अजमेर. अजमेर नगर निगम में एक विवाहिता ने स्वयं को कुंवारी बताकर दूसरे युवक के साथ हुए विवाह का पंजीयन करा लिया। युवती का पहले पति से विधिवत रूप से तलाक नहीं हुआ है। नगर निगम से तथ्य छिपा कर शादी का पंजीयन कराने के पहले भी कई मामले आ चुके हैं।
पलटन बाजार निवासी दिनेश कुमार की पुत्री नीतू ने सुभाष नगर स्थित न्यू कॉलोनी निवासी भगवानदास होतचन्दानी के पुत्र ललित से 23 मार्च 2009 को काली माता...
गांवों की गणित ने अफसरों को उलझाया
अजमेर. शहर को आनन—फानन में नगर निगम का दर्जा तो मिल गया लेकिन शहरी सीमाओं के सवाल ने नगर निगम को चक्करघिन्नी बना दिया है। हालत यह है कि आम आदमी तो दूर, निगम व प्रशासन के अफसर भी दावे के साथ नहीं कह सकते कि शहर की सीमा में कौन से गांव शामिल है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की घोषणा के बाद 30 जनवरी 08 को स्वायत शासन विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर नगर निगम की सीमाएं तय कर दीं। इसके तहत शहर...
पिटेगी मुनादी, लगेंगे शिविर
अजमेर. जिले में स्वाइन फ्लू के प्रकोप ने समूचे प्रशासन को हिला दिया है। इस रोग के पसरते पांवों को बांधने और बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए मंगलवार को आखिरकार चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव जीएस संधू को अजमेर आना पड़ा। उनके निर्देशानुसार प्रशासन अब समूचे शहर के मरीजों की स्क्रीनिंग करेगा। इसके लिए 19 से 21 नवंबर तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
प्रशासन वार्ड स्तर पर...
हुकुम सर, ये लो जवाब!
अजमेर. नगर निगम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वे. सरवण ने महापौर धर्मेद्र गहलोत को पत्र का जवाब पत्र से दिया है। दोनों में कथित मनमुटाव के कारण उपजे ‘पेपर वार’ के बीच सरवण ने जवाबी पत्र में फैसलों के अमल संबंधी कार्रवाई की जानकारी दी है।
गौरतलब है कि महापौर ने सीईओ को पत्र जारी कर गत 13 अक्टूबर की साधारण सभा में पारित प्रस्तावों व फैसलों पर अमल करने के निर्देश दिए थे। इनमें...
गैस के लिए दिनभर इंतजार
अजमेर. सर्दी शुरू होने के साथ ही शहर में रसोई गैस की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। बुकिंग कराने के डेढ़ माह बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। सर्दी के तेवर तीखे होने के साथ ही रसोई गैस वितरकों की मौज और उपभोक्ताओं की परेशानियां शुरू हो गई है।
वितरक उपभोक्ताओं के समक्ष कंपनी स्तर पर सिलेंडरों की कम सप्लाई का बहाना बनाकर आपूर्ति में देरी की बात कर रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने डेढ़ माह...
लूट के इरादे से हुई थी पाषर्द प्रत्याशी की हत्या
डीडवाना. कस्बे में गुरुवार देर रात को हुए ब्लॉक कांग्रेस महासचिव व पालिका चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी मुकुंद जैन की हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। तीनों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। आरोपियों ने पैसे के लालच में जैन की हत्या करना कबूल किया।
हत्याकांड का मास्टर माइंड जितेन्द्र गत पांच सालों से मुकुंद जैन के संपर्क में था। जैन का...
खेल बोर्ड में मनमर्जी के नियम
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय खेल बोर्ड में मनमर्जी के नियम चल रहे हैं। हालात इतने विकट हो चले हैं कि खेल बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारी मनमर्जी से प्रतियोगिताओं के आयोजन में फेरबदल कर रहे हैं और विवि प्रशासन का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है।
ट्रायल के बावजूद पिछले दिनों इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में विवि की टीम को नहीं भेजने वाला खेल बोर्ड नवीनतम मामले में पिछले...
कांग्रेस ने बागियों को निकाला
ब्यावर. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक नाथूराम सिनोदिया के निर्देशानुसार १९ लोगों को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ६ वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के बागी वार्ड ३ मदनलाल सोलंकी, वार्ड ४ आशादेवी, वार्ड ६ शोभा चौधरी, वार्ड ७ कृष्णा, वार्ड ८ मंजूदेवी भारती, वार्ड १क् आनंद फुलवारी, बाबूलाल पंवार, वार्ड ११ बीना जैन, वार्ड १३ मोहम्मद इमरान, वार्ड १४ लियाकत...
छात्रा बयान से पलटी ज्यादती होने से इनकार
अजमेर/पाली. सेंदड़ा थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार के मामले में सोमवार को उस नाटकीय मोड़ आ गया जब छात्रा ने पुलिस रिपोर्ट से अलग मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में सहेली के भाई के साथ अपनी मर्जी से जाना और विभिन्न स्थानों पर ज्यादती के आरोप परिजनों के दबाव में लगाना कबूल किया।
सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव से गत 27 अक्टूबर को दसवीं कक्षा की छात्रा घर से...
आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रत्याशियों को नोटिस
ब्यावर. चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस सभापति प्रत्याशी डॉक्टर मुकेश मौर्य राकीय सनातन धर्म कॉलेज में पुहंचे। डॉक्टर मौर्य ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से कांग्रेस को वोट डालने की अपील की। मोर्य ने कॉलेज प्राध्यापकों से भी मुलाकात की। मौर्य का जनसंपर्क विवादों में आ गया।
भारतीय जनता पार्टी के अग्रिम संगठन भाजयुमो और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने...
यूआईटी भी पहुंची हाईकोर्ट
भास्कर न्यूज x अजमेर
चंद्रवरदायी नगर में निर्माणाधीन मॉल के विवादित निर्माण को तोड़ने व जमीन का कब्जा लेने संबंधी संभागीय आयुक्त के निर्णय को नगर सुधार न्यास ने रिट के जरिये हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मॉल मालिक इस मामले में पहले ही रिट दायर कर चुका है।
संभागीय आयुक्त की अदालत ने गत 16 अक्टूबर को मॉल के मामले में भू उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई को नियमविरुद्ध ठहराते हुए यूआईटी को 30...
हजारों ने किया स्नान
पुष्कर. पुष्कर सरोवर के जल कुंडों में सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। इस दिन पुष्कर सरोवर में स्नान करने का विशेष धार्मिक महत्व है। स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही पुष्कर पहुंच गए थे। ब्रrा मुहूर्त के साथ आरंभ हुए स्नान का क्रम देर शाम तक चला।
सुबह ठंड के कारण भीड़ कम रही लेकिन दस बजे बाद मुख्य गऊघाट, ब्रrाघाट एवं वराहघाट के...
shopping








