Nov 21st, 2009, 7:05 am [IST]  
danik bhaskar

एक और संदिग्ध रोगी की मौत

बीकानेर. जुकाम, बुखार से पीड़ित स्वाइन फ्लू की एक संदिग्ध रोगी की शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका उमा बंसल राष्ट्र सहायक विद्यालय की शिक्षिका थी। स्वाइन फ्लू की आशंका में गुरुवार को ही उसका सैंपल भेजा गया था। पीबीएम अस्पताल के नोडल प्रभारी डा. वी.बी.सिंह के मुताबिक अभी तक उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट्स में गांधीनगर निवासी एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि...
 
 
danik bhaskar

राहुल गांधी 25 को बीकानेर में

बीकानेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी 25 को बीकानेर आएंगे तथा युवाओं से रूबरू होंगे। शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल ने यह जानकारी सर्किट हाउस में पत्रकारों को बातचीत में दी। वे निकाय चुनाव में महापौर के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार भवानी शंकर शर्मा के चुनाव प्रचार के लिए बीकानेर में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में युवाओं को जोड़ने के लिए राहुल गांधी...
 
 
danik bhaskar

बीएसएफ डीजी बॉर्डर देखेंगे आज

बीकानेर. सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक रमण श्रीवास्तव अपने सीमावर्ती यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की शाम बीकानेर पहुंचे। महानिदेशक हेलीकॉप्टर से यहां बीएसएफ मुख्यालय स्थित हेलीपेड पर उतरे। डीआईजी बी.के.सिंह सहित बल के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बीकानेर पहुंचने के बाद श्रीवास्तव ने जूनागढ़ किला और लालगढ़ पैलेस देखा। बीकानेर की स्थापत्य...
 
 
danik bhaskar

प्रेमी युगल ने जहर खाया प्रेमिका की मौत

श्रीडूंगरगढ़. कस्बे की सरदारशहर रोड पर सूने पड़े रोडवेज बस स्टैण्ड पर शुक्रवार को शाम को एक प्रेमी युगल ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। एएसआई लालचंद सोनी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने थाने पर फोन से युगल जोड़े के तड़फने की जानकारी दी। पुलिस १क्८ एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची तथा दोनों को सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र पर ले कर आई तो लड़की ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया तथा लड़के...
 
 
danik bhaskar

शिक्षा निदेशक ने किया डाइट का निरीक्षणौ

बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्याम सुंदर बिस्सा ने शुक्रवार को डाइट का निरीक्षण किया तथा वहां से संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। बिस्सा दोपहर ढाई बजे बाद डाइट परिसर पहुंचे। उन्होंने हिन्दी की कार्यशाला में भाग लिया। वहां हिन्दी सीख रहे शिक्षकों को संबोधित किया और उन्हें पढ़ाने के आसान तरीके बताए।इस दौरान उन्होंने हिन्दी अध्यापकों की ट्रेनिंग को भी देर...
 
 
danik bhaskar

नई यूनिफॉर्म में स्कूल जाएंगी छात्राएं

बीकानेर. प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली एक लाख से अधिक छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म मिलेगी। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में बालिकाओं का नामांकन और ठहराव बढ़ाने के लिए यह योजना लागू की है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्य योजना के तहत इसकी स्वीकृति जारी कर दी है। निकाय चुनाव के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग में स्कूलवार...
 
 
danik bhaskar

बीकानेर में दो नए पॉजिटिव सहित आंकड़ा 16 पहुंचा

बीकानेर. स्वाइन फ्लू से पीड़ित बीकानेर के नोखा गांव निवासी राधेश्याम भट्टड़ की मौत बुधवार रात को जयपुर के अपैक्स हॉस्पिटल में हो गई। इस बीमारी की आशंका में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चैकअप करवाने और जांच के लिए सेंपल देने के बाद इलाज के लिए भट्टड़ को जयपुर के अपैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट से स्वाइन फ्लू कन्फर्म हो गया मगर जयपुर में इलाज के बावजूद...
 
 
danik bhaskar

इंदिरा गांधी का श्रद्धामय स्मरण

बीकानेर. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 92वें जन्म दिवस पर गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस ने इंदिरा फाउंटेन पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में अध्यक्ष संजय आचार्य सहित गोपाल पुरोहित, महासचिव नवनीत आचार्य, लाउदीन अब्बासी, विजय जोशी, राजकुमार पुरोहित आदि ने इंदिराजी के नक्शेकदम पर...
 
 
danik bhaskar

घोषणा-पत्र पर काम करेंगे महापौर

बीकानेर. महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने वादा किया है कि वे जनता की ओर से तय कर भास्कर के माध्यम से सौंपे गए जनता के घोषणा-पत्र के अनुरूप काम करेंगे। गुरुवार को भास्कर कार्यालय में उन्हें जनता का घोषणा-पत्र पढ़कर सुनाया और प्रति सौंपते हुए संकल्प-पत्र पर लिए दस्तखत. बीकानेर नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से भले ही किसी की जीत हो मगर उसके...
 
 
danik bhaskar

सर्द शाम में हर ओर चुनावी गर्माहट

बीकानेर. शामें भले ही सर्द हो गईं हों मगर इसमें चुनावी गर्माहट बढ़ती जा रही है। जनसंपर्क प्रचार के बाद थके-हारे प्रत्याशी जब कार्यालयों में बैठकर दिनभर का लेखाजोखा देखते हैं और अगले दिन की रणनीति पर चर्चा करते हैं तब कार्यकर्ताओं की कई टोलियां बगैर प्रत्याशी को साथ लिए ही नाचते-गाते निकल पड़ती है शहर की सड़कों पर। गुरुवार रात को भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। डीजे पर बजती फिल्मी गीतों...
 
 
danik bhaskar

बीकानेर में लगातार तीसरे दिन दो रोगी

बीकानेर. बुधवार को लगातार तीसरे दिन बीकानेर में दो नए स्वाइन फ्लू रोगी रिपोर्ट होने के बाद इस रोग का दायरा बढ़ने की आशंका बलवती हो गई है। नए रिपोर्ट हुए रोगियों में एक बीठनोक गांव का है जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है वहीं एक महिला कसाइयों की बारी क्षेत्र की है। ऐसे में अब स्कूलों के बाद शहर की कॉलोनियों-मोहल्ले और गांवों तक भी यह बीमारी फैलने लगी है। मंगलवार को आर्मी पब्लिक...
 
 
danik bhaskar

समस्या एक-सी दो हैं वार्ड, नहीं मिले बीपीएल को कार्ड

बीकानेर. बागवानों के मोहल्ले की महिला किसी प्रत्याशी का पेम्फलेट लेना ही नहीं चाहती। नाम पूछें तो बिफर जाती हैं और पूछती हैं ‘थे करासो कांई काम?’ चूल्हे-चौके से सीधे राजनीति के गलियारों की ओर कदम बढ़ाने वाली पुष्पादेवी उनके तेवर को देखकर सहम जाती है लेकिन सारी स्थितियां समझने के बाद कहती हैं कि आप विश्वास तो करें। महिला की आंखों में फिर भी गुस्सा कम नहीं होता। बीपीएल कार्ड से...
 
 
danik bhaskar

राजस्थान में किताबों से हटा ‘भगवा’ अंश

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधा शिक्षा सत्र बीतने के बाद पाठ्यक्रमों से विवादित अंश आखिर हटा ही दिए। अर्धवार्षिक परीक्षा को देखते हुए हटाए गए पैरा, पंक्तियां और अध्याय की सूचना प्रिंटिंग प्रेस में भेजी गई है, ताकि प्रश्न-पत्रों से उन्हें बाहर रखा जा सके। शिक्षा सत्र 2009-10 जुलाई में शुरू हुआ था।



उसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रमों के भगवाकरण का मसला उठ खड़ा...

 
 
danik bhaskar

मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे वकील

बीकानेर. हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 94 वें दिन जारी रही। हड़ताल को अब सौ दिन पूरे होने हैं और इसके बाद वकीलों ने आमरण अनशन पर बैठने का फैसला लिया है। यह निर्णय आंदोलन की संभागीय संघर्ष और परामर्श दात्री समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों और वकीलों ने यह भी निर्णय लिया कि वे मुख्यमंत्री का बीकानेर आने पर घेराव करेंगे।...
 
 
danik bhaskar

गड़बड़ाया हिसाब, नहीं दिखता लाभ

बीकानेर. एशियाई विकास बैंक के ऋण के बोझ तले दबे नगर निगम को राज्य वित्त आयोग की राशि बाद में मिलती है, कटौती पहले ही हो जाती है। भले ही शहर का अधिकांश भाग राजस्थान शहरी ढांचागत विकास परियोजना में शामिल नहीं होने के कारण विकास की अभी भी बाट जोह रहा हो लेकिन भुगतान नगर निगम को ही करना पड़ रहा है। कोई नहीं जानता कि नगर विकास न्यास की दूसरे चरण की सीवरेज योजना के बाद बीकानेर शहर का नंबर...
 
 
danik bhaskar

बीकानेर में दो और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

बीकानेर. आर्मी स्कूल में पढ़ने वाली शिवबाड़ी निवासी एक छात्रा को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के साथ ही बीबीएस और सेंट्रल अकादमी के बाद इस रोग की दस्तक वाले स्कूलों की संख्या तीन हो गई है। इनमें से दो स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर स्थितियां जांचेगी। मंगलवार को आई रिपोर्ट्स में दो लोगों को स्वाइन फ्लू...
 
 
danik bhaskar

बोर्ड होगा तो बीकानेर में ही बनेगा

बीकानेर. प्रदेश में यदि 8वीं बोर्ड का गठन होगा तो उसका मुख्यालय बीकानेर में ही बनेगा। यह निर्णय 8वीं बोर्ड की उपादेयता के संबंध में जयपुर में हुई बैठक में लिया गया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्याम सुंदर बिस्सा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में 8वीं बोर्ड की उपादेयता की समीक्षा की गई। इस संबंध में निदेशक ने बोर्ड गठन के मुद्दे पर निदेशालय की ओर से तैयार की रिपोर्ट भी पेश की। इसे...
 
 
danik bhaskar

अफसर-गाड़ियां चुनाव में

बीकानेर. सोमवार रात को नहर किनारे गश्त करने निकले कंवरसेन के अधिशासी अभियंता के सामने पांच जगह पानी चोरी के प्रकरण आए। सभी प्रकरणों में जहां किसान भाग गए वहीं एक जगह साइफन के टुकड़े किए गए। अधिशासी अभियंता एम.के.पंवार के साथ बिरधवाल हैड के दायें पटड़े पर गश्त के लिए निकली टीम को बुर्जी 33-500 पर चैन चढ़ाया साइफन नजर आया। गाड़ी वहां तक पहुंची तब तक काश्तकार भाग गए मगर इस टीम ने साइफन को...
 
 
danik bhaskar

झांसा देकर औषधि बेचने वाले गिरफ्त में

बीकानेर. लोगों को शारीरिक रूप से बलवान बनाने का झांसा देकर औषधि बेचने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से औषधियां भी बरामद की गई हैं। नयाशहर थाना पुलिस को इत्तला मिली थी कि लोगों को ताकतवर बनाने का झांसा देकर बाहर से आए लोग अलग-अलग स्थानों पर औषधि बेच रहे हैं। एसएचओ रामेश्वर सहारण ने छह अलग-अलग दलों का गठन किया। इन दलों में शामिल पुलिसकर्मियों ने...
 
 
danik bhaskar

डिग्री पर राजनीति का ककहरा भारी

बीकानेर. राजनीति में शिक्षा का क्या मायने है इस पर न तो सरकार ने अब तक कोई नीति तय की और न ही निवार्चन आयोग ने।

इसी कारण इस बार निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए साक्षर से लेकर स्नातकोत्तर, एलएलबी और बीएड डिग्री धारक चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। शिक्षित प्रत्याशी राजनीति में शिक्षित और युवाओं की वकालत कर रहे हैं तो साक्षर प्रत्याशी का कहना है कि राजनीति में कागजों का नहीं...

 
 
danik bhaskar

बंद होंगी 333 कागजी स्कूलें

बीकानेर. शून्य छात्र संख्या वाले कागजी विद्यालयों को राज्य सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सोमवार को शिक्षा मंत्री ने प्राशि निदेशक के साथ हुई बैठक में लिया। प्रदेश में शून्य छात्र संख्या वाले कागजी विद्यालयों की संख्या 333 है। कागजी स्कूलों को बंद करने के साथ-साथ अनार्थिक स्कूलों को उनके निकटवर्ती विद्यालयों में मर्ज करने का भी निर्णय लिया गया है। प्रदेश में...
 
 
danik bhaskar

जनता के सवालों से घिरे प्रत्याशी अचकचाए, दी सफाई

बीकानेर. ‘उस्मान भाई वोटां री बात तो ठीक है, पण आ सड़क कद बणसी?’ वार्ड की जनता से मिलने पहुंचे कांग्रेस के वार्ड 26 से प्रत्याशी उस्मान गुर्जर जब पंचमुखा हनुमान मंदिर रोड पर पहुंचते हैं तो दिलीप खान का सवाल चौंका देता है। उस्मान कहते हैं ‘टेंडर हुयोड़ा है, बणसी थ्यावस राखो।’ सोहनलाल कहते हैं माताजी मिंदर सूं पंचमुखा हणमानजी तईं चकलां (ब्लॉक) री सड़क बणनी चइजै। उस्मान उन्हें भी...
 
 
danik bhaskar

पुलिस ने 25 साल से फरार सात अभियुक्तों को दबोचा

बीकानेर. गजनेर थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर उससे मारपीट करने के मामले में करीब 25 साल से फरार सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वषर्, 1985 में गजनेर पुलिस थाने में महिला का अपहरण व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के नागौर में होने की जानकारी मिली थी। एएसआई महावीर स्वामी व कांस्टेबल महेन्द्र मीणा नागौर पहुंचे। वहां के सिटी कोतवाली...
 
 
danik bhaskar

मतदान के दिन बनेंगे ‘सहायता केन्द्र’

बीकानेर. अब तक नगर निगम में 55 वार्ड थे और इस वर्ष वार्ड 60 हो गए। मतदाताओं को यह मालूम नहीं कि उनका वार्ड किस क्षेत्र में है और उन्हें कहां मतदान करने जाना है। यह समस्या राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंच गई और इसी कारण आयोग ने प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक मतदाता सहायता केन्द्र बनाने का फैसला किया है। आयोग ने जिले के रिटर्निग अधिकारियों को पत्र लिखकर केन्द्र बनाने के निर्देश दिए हैं। शहर...
 
 
danik bhaskar

दो चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू की आशंका

बीकानेर. स्कूली बच्चों, यात्रा कर रहे लोगों के बाद स्वाइन फ्लू ने अब चिकित्सकों के घरों में भी दस्तक दे दी है। मरीजों से हर दिन आमने-सामने होने वाले दो चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू की आशंका में आइसोलेशन में रखा गया है। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक रोगी की रविवार को आई जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के इस व्यक्ति को बीमारी की पुष्टि होने के बाद...
 
 
danik bhaskar

मानदण्डों से मेल नहीं खाता केन्द्रीय एक्ट

बीकानेर. केन्द्र सरकार ने 2 से 16 वर्ष की आयु के बालकों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा ए़क्ट लागू कर दिया है। राज्य सरकार को भी यह एक्ट क्रियान्वित करना होगा लेकिन यह शिक्षक समानीकरण के लिए तय किए मानदण्डों से मेल नहीं खाता। राज्यों में भी यह लागू होगा क्योंकि केन्द्रीय सरकार द्वारा राज्य को सर्व शिक्षा अभियान के तहत धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। संसद से पारित यह एक्ट ‘दी राइट ऑफ...
 
 
danik bhaskar

शराब बनाने वालों का नेटवर्क पूरे राजस्थान में

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़. स्प्रिट से अवैध शराब बनाकर बेचने वालों का नेटवर्क पूरे राजस्थान में फैला है। पुलिस ने स्प्रिट सप्लाई करने वाले सरगना को नामजद कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। बीकानेर पुलिस ने सीओ सदर सरजीतसिंह के नेतृžव में श्रीडूंगरगढ़ के पुंदलसर गांव में दबिश देकर स्प्रिट से अवैध शराब बनाने का कारखाना पकड़ा था। मौके से पकड़े गए छह अभियुक्त और उनकी निशानदेही पर...
 
 
danik bhaskar

जिप्सम खनन करते जेसीबी व सात ट्रक जप्त

खाजूवाला. सरकारी भूमि पर अवैध जिप्सम का खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को एक जेसीबी मशीन सहित सात ट्रक जप्त किए गए। अवैध खनन के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ पूगल थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। रविवार को उपखण्ड अधिकारी छोटूराम गुर्जर बल्लर गांव के कुम्हारवाला डेर में अवैध जिप्सम खनन की शिकायत मिलने पर पहुंचे। पुलिस दल सहित पहुंचे उपखंड अधिकारी के दल को...
 
 
danik bhaskar

ठिठकते-झिझकते बढ़े कदम

बीकानेर. उनके लिए जितना करीब चूल्हा है, उतनी ही दूर कचहरी है। नगर निगम तो देखा ही नहीं। यह मानने में उन्हें झिझक भी नहीं है। उन्हें बिल्कुल भी संकोच नहीं होता जब वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार करने का सारा क्रेडिट अपने पतिदेव को देती है। नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी बनी महिलाओं में से अधिकांश की कमोबेश यही बात है। किसी को बेटे ने चुनाव मैदान में उतारा है तो कोई भाई के कहने पर नामांकन...
 
 
danik bhaskar

केविवि का धरातल तलाशने पहुंची टीम

बीकानेर. विजय शंकर व्यास कमेटी की ओर से बीकानेर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की सिफारिश के बाद शनिवार को आईएएस अधिकारियों का एक दल फिर से यहां पहुंचा और विवि के लिए तय की गई भूमि का जायजा लिया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त निदेशक आईएएस सुनील कुमार, डॉ.रेनू बातरा, राजस्थान उच्च शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव तपेश पंवार, केन्द्रीय विवि के कुलपति एम.एम.सलूखे, उच्च...
 
 
danik bhaskar

दो और स्वाइन फ्लू की चपेट में

बीकानेर. जयपुर रोड स्थित बीकानेर ब्वॉयज स्कूल के एक छात्र को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पीड़ित बच्चे की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को ही आई है। सादुलकॉलोनी निवासी इस बच्चे में रोग की पुष्टि के साथ ही जहां बच्चे को आइसोलेशन में रखा गया है वहीं संपर्क में आए परिजनों को भी उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही जस्सूसरगेट के बाहर धर्मकांटा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को भी यही बीमारी...
 
 
danik bhaskar

साइफन लगाकर पानी चुराया

बीकानेर. जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 14 बीएमडी में काश्तकारों ने इंदिरा गांधी नहर में दो बड़े साइफन लगाकर पानी चुराया और खेतों में सिंचाई की। पानी चुराने वालों के खिलाफ जामसर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सहायक अभियंता सुनील कटारिया की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार की देर रात को कनिष्ठ अभियंता भंवरलाल शर्मा व...