चुनाव प्रचार का जोश स्वाइन फ्लू का खौफ
पाली. मारवाड़ सूबे में तेजी से फैल रही स्वाइनफ्लू की बीमारी का खौफ नगर परिषद चुनाव में भी साफ नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व उनके समर्थक गली मोहल्लों में चुनाव प्रचार के लिए जाते वक्त मुंह पर मास्क लगाकर मतदाताओं के द्वार-द्वार धोक लगा रहे हैं। सात समंदर पार से पुणे (महाराष्ट्र) से होते हुए मारवाड़ सूबे तक पहुंची इस खौफनाक बीमारी के पाली...
गौर से इन चेहरों को देखो...
पाली. जरा गौर से इन चेहरों को देखिए। ऐसे संदिग्ध लोग आपके आसपास हो सकते हैं या आपमें से किसी ने ऐसे चेहरे वाले युवकों को देखा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस का कहना है कि अकेली महिलाओं को देख ऐसे लोग कभी भी कहीं भी वारदात कर सकते है। बाइक लेकर घुमने वाले ऐसे दो बदमाश पंद्रह दिन के अंतराल में शहर में चैन छिनने की तीन वारदात कर चुके है, लेकिन वे अभी तक भी पुलिस की पकड़ से दूर है।...
खौड़ में 30 छात्राएं बीमार
पाली. निकटवर्ती खौड़-जैतपुरा रोड पर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में तीस छात्राएं बीमार चल रही हैं। स्कूल में अव्यवस्था के कारण छात्राएं बीमार हैं। इनमें ज्यादतर छात्राएं सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित हैं। उपचार के बाद भी स्वस्थ नहीं होने से उनके परिजनों में भय व्याप्त है। सूचना मिलने के बाद सर्वशिक्षा अभियान का कोई भी अधिकारी मौके पर आने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।...
किशोरी को टेमी फ्लू दी
पाली. बांगड़ अस्पताल में बुधवार को स्वाइन फ्लू के लक्षण लगने पर एक किशोरी को टेमी फ्लू दी गई। उसे पांच दिन तक दवा लेने की सलाह दी गई है। बांगड़ अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू आउटडोर स्थापित किया गया है, जहां रोग के प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा रोगियों की स्वाइन फ्लू की कसौटी पर स्क्रीनिंग की जा रही है।
डॉ. एम.एस. पुरोहित ने बताया कि विशेष आउटडोर में बुधवार को 65 रोगियों की स्क्रीनिंग...
हत्या के आरोपी का रिमांड बढ़ा
पाली. बेवफाई के संदेह में अपनी प्रेमिका की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए रोहट के समीप एक खेत में उसका शव जलाने के आरोपी इदरीश उर्फ बाबू खान कुरैशी पुत्र रमझु खान निवासी रोहट को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 21 नवंबर तक के रिमांड पर फिर से पुलिस को सौंपा गया है। उससे पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल बाइक, लाठी व मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
रिमांड के दौरान...
चुनाव के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण
सिरोही. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर पी रमेश ने कहा कि नगरपालिका आम चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयरहित संपन्न हो सके, इसके लिए सौंपी गई महत्वपूर्ण चुनाव जिम्मेदारी का पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता व निष्ठा के साथ निर्वाहन करें। जिला कलेक्टर मंगलवार को सामुदायिक भवन पुलिस लाइन में आयोजित नगरपालिका चुनाव में नियुक्त पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी द्वितीय, जोनल...
जनता को चाहिए रिकॉल का अधिकार!
माउंट आबू. नगरपालिका अध्यक्ष पद पर जीत का मतलब है पांच वर्षो तक निश्चिंत हो जाना। इसके बाद जैसे आम आदमी का कुछ रोल ही नहीं रह जाता। कुछ करना हो तो उसे पांच साल की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जबकि कई बार निर्वाचित जनप्रतिनिधि उल्टे-सीधे कदम भी उठा लेते हैं। ऐसे में कई देशों में जनता को रिकॉल के अधिकार दिए गए हैं कि निर्वाचित प्रतिनिधि को सक्षम न पाने या गलत कदम उठाने पर उसे पांच वर्ष से...
अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर हमला
रोहिड़ा. अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत के उपसरपंच, भूनिरीक्षक, पटवारी व अन्य पर प्राणघातक हमला कर अतिक्रमियों ने खुद ही बाड़ में आग लगा दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात को लेकर बुधवार को रोहिड़ा बंद का आह्वान किया है।
उपसरपंच तृम्बकलाल दवे के अनुसार गाडलिया लोहार के अतिक्रमण को हटाने के लिए पंचायत की तरफ से भूनिरीक्षक...
घूमती रही टोलियां गली-गली
सिरोही. चुनाव प्रचार को लेकर प्रत्याशियों व समर्थकों में उत्साह बना हुआ है। विभिन्न जगहों पर बैनर, पोस्टर, झंडियां आदि लगे हुए हैं। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थक मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को पालिका क्षेत्रों में दिनभर समर्थकों की टोलियां घूमती रही।
नुक्कड़ सभाएं की
पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमलता पुरोहित ने मंगलवार को शहर के विभिन्न...
आदिवासी युवक की हत्या
आबूरोड. सदर थाना क्षेत्र के नागपुरा गांव में प्राणघातक हमले में आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नागपुरा निवासी अम्बा पुत्र सवाराम गरासिया रविवार शाम को साथियों के साथ लौट रहा था। क्यारिया के समीप कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अम्बा को गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे उपचार के लिए मेहसाणा ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मृत्यु का समाचार मिलते ही...
दिनदहाड़े शिक्षिका की चेन छीनी
पाली. बालिया गल्र्स स्कूल से चंद कदम की दूरी पर सोमवार को दिन दहाड़े बाइक पर आए दो युवक शिक्षिका के गले से चैन छिन कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया। दोनों आरोपी युवक पल्सर बाइक पर आए थे, जिसकी नंबर प्लेट आरोपियों ने पैरों से ढक रखी थी।
बालिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सरला भटनागर सोमवार को दोपहर करीब...
आज से स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण
पाली. स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार और प्रशासन अलर्ट है। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के एि लिए चिंतित सरकार ने मंगलवार से शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया, जिसके तहत स्कूलों में बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होगा और बीमार बच्चों का उपचार किया जाएगा।
जिले में मंगलवार से शुरू होने वाले शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्वाइन फ्लू को लेकर सोमवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र...
छात्रा ने पलटे बयान, कहा नहीं हुआ दुष्कर्म
पाली. जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित ज्यादती के मामले में सोमवार को नाटकीय मोड़ आ गया। पुलिस को दी रिपोर्ट में तो पीड़िता ने अजमेर, पुष्कर, नसीराबाद व उदयपुर में उससे अलग अलग लोगों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन सोमवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयानों में वह मुकर गई।
मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में छात्रा...
प्रेमी ही निकला हत्यारा
पाली. रोहट के समीप एक खेत में हत्या के बाद महिला के शव को जलाने के दो दिन पुराने सनसनीखेज मामले का राज खोलते हुए सोमवार को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी इदरीश उर्फ बाबू खान कुरैशी पुत्र रमझु खान निवासी रोहट को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के लंबे समय से मृतका से अवैध रिश्ते थे। आरोपी को संदेह था कि महिला के और लोगों से भी ताल्लुकात थे। इस बात को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी...
सभापति के सामने होगा चुनौतियों का पहाड़
पाली. नगर परिषद चुनाव में लुभावने वायदों और मुद्दों के सहारे मतदाताओं के पास जा रहे सभापति पद के उम्मीदवार को निर्वाचन के बाद बजट का जुगाड़ किसी पहाड़ जैसी चुनौती से कम नहीं होगा। अपने वायदे पूरे करने के लिए ‘शहरी सरकार’ के ‘प्रधान’ को सरकारी सहायता के भरोसे ही रहना पड़ सकता है।
नगर परिषद के खजाने में महज 80 लाख की राशि शेष है, जबकि उनको केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही कई...
डाक्टर बताए, तभी ले टेमी फ्लू
पाली. स्वाइन फ्लू के रोगियों को टेमी फ्लू की सहज उपलब्धता के लिए राज्य सरकार ने हर जिले में अधिकृत सेंटर घोषित कर दिए हैं, किंतु इसके साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच रिपोर्ट के बिना टेमी फ्लू की दवा नहीं लेने की हिदायत दी है। राज्य सरकार ने पाली बांगड़ अस्पताल में स्थित कॉपरेटिव दुकान को टेमी फ्लू की दवा व सिरप विक्रय के लिए अधिकृत कर दिया है।
चिकित्सक की पर्ची लाने पर मरीज उक्त...
शव की शिनाख्त सुराग लगा हाथ
पाली. रोहट के निकट निंबली गांव के पास एक खेत में मिले महिला के जले हुए शव की शिनाख्त वचनी (37) पत्नी देवाराम मेघवाल निवासी जेतपुर के रूप में हो गई। रविवार को सुबह मृतका के पति और भाई ने मोर्चरी में पहुंच उसकी पहचान की। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग लगे...
अजमेर में खुले सैनिक भर्ती कार्यालय
पाली. कोई नौकरी, कोई विद्यालय तो कोई पानी मांग रहा है। मगरा क्षेत्र के रावत राजपूत महान हैं जो देश के लिए बंदूक हाथ में लेने की मांग कर रहे हैं। सैनिक भर्ती कार्यालय जयपुर से वापस अजमेर लाने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। सेंदड़ा में अखिल भारतीय रावत राजपूत महासभा की ओरसे आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजसमंद सांसद गोपालसिंह शेखावत ने उक्त विचार व्यक्त...
छात्रा से दुष्कर्म : टीमें अजमेर भेजी
पाली. जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ ज्यादती के मामले में संदेह के दायरे में आए कुछ लोगों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें अजमेर जिले में भेजी गई हैं। एसपी के निर्देश पर यह टीमें अजमेर, नसीराबाद तथा पुष्कर में इस मामले में वस्तुस्थिति तथा घटना स्थल का पता लगा रही है। पीड़िता से भी पुलिस ने रविवार को बयान लेने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो...
शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
पाली. शराब तस्करी के दो मामलों में फरार नामी तस्कर चेनाराम उर्फ चेनिया भाट को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले में फरार उसके भाई गोराराम भाट निवासी केशव नगर की तलाश कर रही है। दोनों भाइयों के यहां से पुलिस ने दो बार दबिश देकर भारी मात्रा में स्प्रिट से तैयार नकली शराब के पाउच व स्प्रिट बरामद की थी।
कोतवाली...
‘गुरु के बिना शिष्य का वजूद नहीं’
मुंडारा. आचार्य देव पदम सूरीश्वर ने कहा कि गुरु केन्द्र है और शिष्य परिधि। गुरु धरती की तरह है, जिसकी भूमि पर अनेक फल-फूल व वृक्ष लगते हैं। गुरु का हृदय धरती की तरह विशाल है। आचार्य श्री उपधान तप उद्यापन तप अष्टाह्न्कि महोत्सव के तहत मोहनीय कर्म निवारक पूजा में श्रावक-श्राविकाओं, तपस्वियों को प्रवचन दे रहे थे। आचार्य दयानंद सूरि ने कहा कि गुरु का देह मंदिर है, जिसमें परमात्मा...
कई हटे कई डटे
पाली. नगर परिषद चुनाव के लिए शनिवार को काफी मान-मनुहार व आपसी समझाइश के बाद सभापति पद के तीन दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए हैं, वहीं 42 वार्ड पार्षद के दावेदार भी पर्चा वापस लेकर मैदान से हट गए हैं। अब सभापति पद के लिए कांग्रेस व भाजपा में ही मुख्य मुकाबला है। अन्य तीन दावेदार भी मुकाबले को बहुकोणिय बनाने के लिए जुट गए हैं।
सभापति पद के उम्मीदवार मोहम्मद सुवाल व मोहब्बत...
युवती को जिंदा जलाया
पाली. रोहट से चार किलोमीटर दूर निंबली पटेलान गांव के पास एक खेत में बने टांके के पास शनिवार सुबह करीब तीस वर्षीया एक युवती का आधा जला हुआ शव मिला। मौके पर खून के धब्बे तथा पास ही में एक हाथ घड़ी पड़ी मिली है। घटना स्थल पर बाइक के टायरों के निशान भी मिले हैं। महिला के पैरों में पहनी चांदी की पायजेब व कड़े भी जले हुए हालत में मिले है।
पुलिस का कहना है कि संभवत: शुक्रवार की रात को किसी ने...
प्रमुख कॉलोनियों में वोटरों को रिझाने के हुए इंतजाम
पाली. नगर परिषद चुनाव में शहर की पॉश कालोनियों में रहने वाले मतदाताओं को उनके घर से निकालकर मतदान केंद्र तक लाने के लिए कांग्रेस तथा भाजपा अभी से अपना दिमाग दौड़ाने शुरू कर दिया है। इन वीआईपी वोटरों के लिए हर गली-मोहल्लें में विशेष कार्यकर्ताओं को इंतजाम सौंपा जा रहा है। अपने पक्ष में मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के कंधों पर जिम्मेदारी दी है।
चुनाव को लेकर...
निकाय चुनाव में प्रचार की हौड़, जनसंपर्क की दौड़
पाली. नगर परिषद सभापति व पार्षद पद के चुनाव के लिए मैदान में डटे उम्मीदवारों में प्रचार की हौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस व भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मतदाताओं के द्वार पर दस्तक देकर विकास के नाम पर वोट मांग रहे है। गली-मोहल्लों में चुनावी दफ्तर खुलने से माहौल भी परवान चढ़ा हुआ है। मतदाता भी हार-जीत को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
सभापति पद के कांग्रेस प्रत्याशी केवलचंद गुलेच्छा...
नहीं माने कैदी भूख हड़ताल जारी
जैतारण. यहां उप कारागृह में बंदियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। जेल प्रशासन की काफी समझाइश के बाद भी बंदी नहीं माने। शुक्रवार को जेल प्रशासन ने मेडिकल टीम से बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बंदियों का आरोप है कि वकीलों के आंदोलन के कारण दो माह से उनकी अदालत में पैरवी नहीं हो रही है।
उधर, वकीलों का आंदोलन शुक्रवार को 68 वें दिन भी जारी रहा। जानकारी के अनुसार...
जोधपुर से और ज्यादा पानी मांगा
पाली. पेयजल हालात की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जयपुर से जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता देवेष भारद्वाज पाली पहुंचे। भारद्वाज को राज्य सरकार ने पाली व जालोर जिले का प्रभारी भी बना रखा है। कलेक्टर तथा जलदाय विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर उन्होंने जिले में वर्तमान में पेयजल सप्लाई व्यवस्था और आपात योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
कलेक्टर ने बैठक में जोधपुर से और मात्रा में पाइपलाइन...
शराब वितरण पर रहेगी ‘तीसरी आंख’
पाली. निकाय चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए भारी पैमाने पर होने वाली शराब परोसकारी पर पुलिस व आबकारी विभाग की पैनी निगाह रहेगी। इसके लिए दोनों मकहमों ने संयुक्त योजना बनाकर मुखबिरों को भी अलग—अलग स्थानों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
शहर को छह भागों में बांटकर वहां पर अलग-—अलग पिकेट्स भी बनाए जा रहे हैं, ताकि अवांछनीय गतिविधियों की सूचना हाथों—हाथ मिल सके।विधानसभा...
सड़क हादसे में एक की मौत
पाली. सदर थाना क्षेत्र के निंबली गांव के पास गुरुवार की देर शाम को दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजन को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार रोहट थाना क्षेत्र के पिपलिया की ढाणी निवासी पुखराज सरगगरा पुत्र पेमाराम बुधवार की शाम को पाली से मोटरसाइकिल लेकर अपने गांव जा रहा था। निंबली...
शहनाई के सुर पर महंगाई की ताल
पाली. अपनी बेटी के हाथ पीले करने और नई-नवेली दुल्हन घर लाने का सपना संजोए बैठे अभिभावकों को इस बार शादी पर पहले की अपेक्षा डेढ़ गुणा अधिक खर्च वहन करना पड़ेगा। रिकार्ड सावों की धूम ने पाली के बाजार में दस्तक दे दी है। व्यापारियों को इस सावों की सीजन में रिकार्ड बिक्री की आशा है, लेकिन बढ़ती महंगाई को लेकर वह भी आशंकित है।
इधर लोग भी तय बजट और महंगाई के बीच तालमेल बिठाने में जुटे हुए...
सिजनेबल मिठाई से महकने लगा बाजार
पाली. सर्दी की दस्तक के साथ ही शहर में सिजने बल मिठाइयों से बाजार महकने लगा है। फीणी की बहार छा गई है तो गुंदगिरी तथा अन्य खाद्य पदार्थो से बनने वाली मिठाइयां भी नागरिकों की पसंद बनने लगी है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार मंहगाई के कारण मिठाई के दामों में बढ़ोत्तरी होने के बाद भी लोगों का इन मिठाइयों के प्रति रूझान बरकरार है।
इन मिठाइयां का क्रेज अधिक : सर्दी में पालीवासी गूंदगिरी के...
थाने का घेराव कर दिया धरना
पाली. सादड़ी के पास प्राचीन माता महाकाली मंदिर की चोरी का राजफाश नहीं होने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को पुलिस थाने का करीब तीन घंटे तक घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। थाने के सामने धरना देकर उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे बाली वृत के एएसपी सुरेश पंडया व सीओ मोहनलाल खिन्नीवाल ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। काफी समझाइश के...
shopping








