Nov 21st, 2009, 8:33 am [IST]
जनता यह मांगे, बोलो दोगे!
सीकर. नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से भले ही जीत किसी की हो मगर उसके कामकाज का बड़ा आधार जनता की ओर से तय किया गया घोषणा-पत्र होगा। यह वादा उन सभी प्रत्याशियों ने किया जिन्हें भास्कर कार्यालय में जनता का घोषणा-पत्र सौंपा गया।
सभी प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से वादा किया कि जनता के मेनीफेस्टो में शामिल किए गए मुद्दे, सुझावों और विचारों को अमली जामा...
महाराष्ट्र में नदी में डूबने से मामा-भांजे की मौत
गुढ़ागौड़जी. मैनपुरा गांव के राजेंद्र पुत्र रामेश्वरलाल ढाका और उसके भांजे संदीप निवासी भूरासर का बास की महाराष्ट्र में नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों का उनके गांवों में शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र वीडियोकोन कंपनी का बड़ा ट्रेलर चलाता था। उसका भानजा संदीप पुत्र मंगलचंद निवासी भूरासर का बास भी उसके साथ ही ड्राइवर था।
बुझे घर के दो चिराग
अलसीसर. कस्बे में गुरुवार की रात मनहूस खबर लेकर आई। हरिराम मीणा के परिवार के दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों ही छात्र थे। बड़ा भाई कपिल(18) 10वीं में पढ़ता था और छोटा योगेंद्र(16) 11वीं क्लास में पढ़ता था।
दोनों बच्चों की मौत की खबर पिता गिरधारीलाल और बाकी परिजनों को मिली तो मानो जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा हो। सूनी रात में आंसुओं के बीच परिजनों की चीत्कार सुनकर लोगों को...
पांच डिग्री से नीचे लुढ़का पारा
चूरू. सुबह व रात को ठिठुरते हाथ और पांव, सर्दी की अधिकता के कारण छूटती धूजणी, गर्म कपड़ों के बाद भी शूल सी चुभती ठंडी हवाएं और दिन में राहत देती खिली धूप। जिले भर में सर्दी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही इस प्रकार की स्थितियां बनने लगी है।
जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस आने के साथ ही सर्दी का प्रभाव बढ़ने लगा है। क्षेत्र में सुबह के समय पड़ी कड़ाके की सर्दी ने लोगों...
नीमकाथाना सीआई व थोई एसएचओ पर मुकदमा
कांवट (सीकर). इलाके के गांव घसीपुरा में घर में घुसकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार व मारपीट के मामले में सीआई, एसएचओ व दर्जनभर कांस्टेबल के खिलाफ मारपीट व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने नीमकाथाना सीआई व थोई एसएचओ को सीकर बुला लिया है। डीएसपी से दो दिन में जांच रिपोर्ट नहीं मिलने तक दोनों सीकर पुलिस लाइन में रहेंगे।
बुधवार देर रात घर पहुंचे ग्रामीण गुरुवार सुबह फिर पुलिस के खिलाफ...
शेखावाटी में सर्दी तेज
जयपुर/सीकर. प्रदेश में सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को राज्य के अधिकांश इलाकों के तापमान में गिरावट हुई तथा कई क्षेत्रों में सर्दी के तीखे तेवर रहे वहीं कई इलाके कोहरे की चपेट में रहे। माउंट आबू में रात्रि में तेज सर्दी शुरू हो गई है।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चूरू का 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ पिलानी में रात्रि का तापमान 9.1 डिग्री तथा...
चूरू में भी फैला स्वाइन फ्लू
चूरू. शेखावाटी में पांव पसार चुके संक्रामक रोग स्वाइन फ्लू ने चूरू में दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू की आशंका से राजकीय भरतिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाए गए ऋषिकुल ब्रचर्याश्रम के नौ में से दो बच्चों को जांच के बाद स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विगत 13 नवंबर को आश्रम के विद्यार्थियों को सर्दी, जुकाम-बुखार होने की सूचना मिलने पर भरतिया अस्पताल की टीम ने...
7 और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
सीकर. शेखावाटी में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के सात और मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में तैनात झुंझुनूं के किठाना का रहने वाला रेजिडेंट डॉक्टर भी है। पीड़ितों में चार सीकर, दो चूरू, एक लाडनूं व एक झुंझुनूं का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर घर जाकर परिजनों को सर्तकता बरतने की सलाह दी है।
सीएमएचओ डा. आरके मीणा ने बताया कि चौदह वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामसिंह कांटिया...
छात्रा की मौत, हड़कंप
सीकर. सीकर व झुंझुनूं जिले में गुरुवार को दो मौत से चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि दोनों ही मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं है। फतेहपुर इलाके के गांव चुवास की चौदह वर्षीया छात्रा वीणा पुत्री संतोष को सीवीयर एनीमिया था, जो पिछले 20 दिन से बीमार थीं।
सीएमएचओ डा. आरके मीणा ने बताया कि वीणा का फतेहपुर के गौड़ अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे दोपहर में...
शेखावाटी में दूसरी मौत
सीकर/ झुंझुनूं. स्वाइन फ्लू से झुंझुनूं में तीन दिन के भीतर दूसरी मौत हो गई। तीन दिन पहले पांच माह के अंकित की मौत हो गई थी। सीकर में बुधवार को चार पॉजिटिव केस पाए गए वहीं मोदी कॉलेज की स्वाइन फ्लू संभावित छात्रा की मौत हो गई।
झुंझुनूं जिले के चनाना गांव के ऋषिराजसिंह शेखावत (25) की स्वाइन फ्लू से मंगलवार शाम जयपुर के साकेत अस्पताल में मौत हो गई। ऋषिराज बड़ागांव के गोमतीदेवी कॉलेज...
मोदी की एमबीए छात्रा की मौत
सीकर. मोदी संस्थान की एमबीए छात्रा की मंगलवार देर रात एसके अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों ने लक्षण के आधार पर स्वाइन फ्लू की आशंका जताई थी, लेकिन जांच से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
मोदी संस्थान में पढ़ने वाली शहर के सालासर स्टैंड निवासी छात्रा प्रति माथुर (21) पुत्री ओमप्रकाश माथुर को शनिवार को बुखार, खांसी की दिक्कत हुई थी। उपचार के बाद वह ठीक हो गई थी, लेकिन मंगलवार...
राजपथ पर 51वीं बार बिखरेगी पिलानी बैंड की धुन
पिलानी. आजादी के बाद से दिल्ली में हर साल गणतंत्र दिवस परेड में अपनी देशभक्तिपूर्ण मधुर स्वर लहरियों से राजपथ को गुजायमान करने वाला पिलानी बैंड इस बार भी दिल्ली में अपनी प्रस्तुति देगा। 26 जनवरी 2010 को 51वीं बार बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी का बैंड राजपथ पर मार्च पास्ट में शामिल होगा।
बैंड का निरीक्षण करने के लिए राजस्थान एनसीसी के डिप्टी डॉयरेक्टर जनरल शौर्यचक्र एवं विशिष्ट...
अब होने लगे वादों पर हस्ताक्षर
सीकर. घर पर वोट मांगने के लिए आने वाले उम्मीदवारों से अब जनता सीधे सवाल-जवाब करने लगी है। नगर परिषद चुनाव को लेकर भास्कर की ओर से रखे गए महिला टॉक शो में यह मुद्दा खुलकर सामने आया कि जीत के बाद जनप्रतिनिधि वादों से मुकर जाते हैं।
जिन्हें याद दिलाने के लिए मतदाताओं ने उम्मीदवारों से वादों पर हस्ताक्षर लेने का फैसला लिया। महिलाओं ने बुधवार को मुहिम की शुरुआत भी कर दी। उम्मीदवारों को...
बाइक सवार युवकों को लूटा, नाकाबंदी में दो छात्र गिरफ्तार
सीकर. कार सवार दो छात्रों ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी के दो बेटों के साथ मारपीट की और मोबाइल-पर्स लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों में साइड को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब सवा ग्यारह बजे व्यापारी व पूर्व पार्षद पवन रावत के...
वादा नहीं, लिखकर दो
सीकर. ट्रेफिक, उजड़े पार्को, कॉलोनियों में गंदगी के ढेर, पानी की कमी और भी बहुत कुछ। समस्याओं के अंबार से साल दर साल जूझ रही शहर की महिलाओं ने इस बार वादों के भरोसे में नहीं आने का फैसला किया है।
इसके लिए चुनाव को सुनहरा मौका मानते हुए वोट मांगने के लिए आने वाले प्रत्याशियों से वादे लिखित में लेंगी। मंगलवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में टॉक-शो में शामिल हुई महिलाओं ने शहरी सरकार में...
अतुल्य है लाडनूं की धरा
लाडनूं. आचार्य महाप्रज्ञ का चातुर्मासिक प्रवास पूरा होने पर विहार से पूर्व जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा में मंगलवार को मंगल भावना कार्यक्रम हुआ। महाप्रज्ञ ने समारोह में कहा कि सामाजिक जीवन में मूल्यांकन होना जरूरी है। उन्होंने लाडनूं को तेरापंथ का श्रेष्ठ क्षेत्र बताते हुए कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में सेवा का महžव है। जयाचार्य ने एक व्यवस्था के तहत वृद्ध सेवा केंद्र की...
शव दफनाने के मामले में विवाद
फतेहपुर. नजमुद्दीन साहिब चिश्ती सुलेमानी दरगाह के पीछे बने कब्रिस्तान में एक युवक के शव दफनाने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। पूर्व सज्जादानशीन की इजाजत पर करीब दस घंटे बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा राजीनामा करवाने पर शव सुपुर्द-ए-खाक हो सका।
मंगलवार को कस्बे के नजमी पुत्र मेईनुद्दीन की मौत हो गई। उसके परिजन शव को दरगाह के पीछे बने कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे तो...
झुंझुनूं में प्रवासी परिंदों का कलरवौ
झुंझुनूं. शेखावाटी में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। इस बार अब तक 21 नए प्रवासी मेहमानों की पहचान कर ली गई है। बीहड़ क्षेत्र से लगते एरिया में 14 पक्षी कुलों के 1308 सदस्य गिने जा चुके हैं।
सेठ मोतीलाल कॉलेज के पर्यावरण विभाग के सुनील दुबे, प्रमोद कुमार डागला, अशोक श्योराण, दारासिंह श्योराण, नेकीराम, श्रवण कुमार, रविंद्र व प्राणी शास्त्र विभाग के...
दिल्ली व उत्तराखंड को खिताब
सरदारशहर. 10 वीं अखिल भारतीय सुपर क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दिल्ली एवं महिला वर्ग में उत्तराखंड ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मंगलवार को गांधी विद्या मंदिर के राजीव गांधी स्टेडियम में सुबह 9 बजे राजस्थान और उत्तराखंड के बीच महिला वर्ग का फाईनल मैच खेला गया। जिसमंे उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम को जीत के लिए 99 रन का लक्ष्य दिया।
जवाब में...
दो और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
सीकर. मंगलवार को दो और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव केस मिले, जिसमें एक महिला है। जिले में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 35 हो गई। सीएमएचओ डा. आरके मीणा ने बताया कि रींगस के महरोली निवासी हरमेंद्रसिंह (24) पुत्र गोपालसिंह जयपुर के एक होटल में काम करता है।
वह 13 नवंबर को एक दिन के लिए सीकर आया हुआ था, यहां बीमार होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया गया था, जहां से उसे जयपुर के लिए...
अगला लक्ष्य ‘बीजिंग 2010’
रींगस/खाटूश्यामजी. खाटूश्यामजी के मगनपुरा गांव के लोगों की खुशियों के अब पंख लग गए है। गांव में आज फिर खुशी का माहौल है। ताईवान से स्वर्ण पदक जीतकर सोमवार को जब अजरुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी बजरंग लाल ताखर गांव की धरती पर पहुंचा तो उसका सीना भी गर्व से फूल गया।
जानकारी के अनुसार इससे पहले ताखर 2003 में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत, चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में...
दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
दांतारामगढ़. दांता चौकी के दो पुलिस कर्मियों ने शनिवार रात रुपए न देने पर बस मालिक को चौकी में ले जाकर मारपीट की। इससे आक्रोशित लोगों ने चौकी का घेराव कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद भी सुनवाई न होने पर लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी ने एसपी को पूरा मामला बताया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस कर्मियों को दोषी मानते हुए निलंबित कर...
आठ और पॉजिटिव रोगी मिले
सीकर/ झुंझुनूं. सोमवार को शेखावाटी में आठ और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले। इनमें से छह तो मोदी संस्थान की छात्राएं हैं, जिन्होंने अपने घर जाकर जांच कराई तो पॉजिटिव पाई गईं। वहीं, जयपुर में उपचाराधीन झुंझुनूं का छात्र और सीकर के कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा भी पॉजिटिव पाई गई। शेखावाटी में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 35 हो गई।
सीकर सीएमएचओ डा. आरके मीणा ने...
रसोई से ‘राज’ की ओर
सीकर. शहरी सरकार में इस बार महिलाओं का दबदबा तो तय है। करीब 50 फीसदी सीटों पर चुनाव के लिए उतरी महिलाओं की प्रोफाइल में कई रोचक पहलू सामने आ रहे हैं। सबसे खास यह है, चुनाव लड़ रही 36 महिलाओं में से ज्यादातर के पास भले राजनीतिक तजुर्बा नहीं हो पर वे सीधे रसोई से ‘राज’ करने की तैयारी में निकल पड़ी हैं।
आवेदन फार्म के साथ चुनाव अधिकारी के यहां प्रत्याशियों को दी गई जानकारी में रोचक मामले...
बैरी मौसम से ‘बंजर’ हुई हरियाली की उम्मीद!
सीकर. रूठे मौसम के कारण जिले को हरियाली की चादर ओढ़ाने का सपना टूटता नजर आ रहा है। बारिश नहीं होने के कारण हरित राजस्थान अभियान के अंतर्गत निर्धारित किया गया पौधरोपण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अभियान के अंतर्गत जिले के लिए 3300 हैक्टेयर में पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन बारिश नहीं होने से केवल 2500 हैक्टेयर क्षेत्र में ही पौधरोपण हो पाया।
अभियान के अंतर्गत वन विभाग...
स्वाइन फ्लू : पांच माह के बच्चे की मौत
सीकर/नवलगढ़. स्वाइन फ्लू से जयपुर में उपचाराधीन नवलगढ़ तहसील के खोजास गांव के निकट मिठारवालों की ढाणी के पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मरने वालों में यह शेखावाटी का पहला और प्रदेश में अब तक हुई 23 मौतों में सबसे कम उम्र का मामला है। वहीं, रविवार को सीकर में पांच और पॉजिटिव केस पाए गए। शेखावाटी में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
जयपुर के...
सज-संवर कर प्रचार
झुंझुनूं. निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न् वितरित करने के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। झुंझुनूं नगर परिषद के लिए जिला परिषद में सिंबल बांटे गए। वहां गेट से बाहर निकलते ही सड़क किनारे बैनर बिछे नजर आने लगे। दो-तीन पेंटर आधे-अधूरे बैनरों पर चुनाव चिह्न् उकेरने में जुटे हुए थे।
पेंटरों की दुकानों पर कई दिनों से प्रत्याशियों के आधे-अधूरे बैनरों के ढेर लगे...
बच्चों का नंबर कब आएगा
झुंझुनूं. कोई एक-दो नहीं बल्कि जिले के कई स्कूलों के हालात यही हैं। भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि विभिन्न स्कूलों में कल्प योजना के तहत कंप्यूटर लगाए गए थे, जिन्हें कुछ समय का हवाला देते हुए या तो डीईओ एलीमेंट्री ऑफिस में, या फिर बीईईओ-बीआरसीएफ ऑफिसों में मंगवा लिया गया और अपने पास ही रख लिया।
करीब आधा दर्जन स्कूलों के संस्था प्रधानों से इस बारे में बात की तो पता चला कि...
अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार
खाटूश्यामजी. पुलिस ने पोल्ट्री फार्म में चल रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और शराब बनाने में प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री कुछ समय पूर्व से ही चल रही है लेकिन फैक्ट्री को देखकर लगता है यहां काफी समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। पुलिस आरोपियों से...
ट्रक-टेंपो की टक्कर में दो की मौत
सीकर. रघुनाथगढ़ थानांतर्गत हरदयालपुरा-धापुरा के बीच रविवार दोपहर ट्रक-टैंपो की टक्कर में टैंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, टैम्पो सीकर से पिपराली जा रहा था, जबकि ट्रक नीमकाथाना से सीकर की ओर आ रहा था।
आमने-सामने की टक्कर में टैंपो सवार गुंगारा गांव निवासी बंशीलाल नेहरा और खीवसर गांव निवासी प्रताप पुत्र हरीचंद की मौत हो गई।...
बावलिया बाबा की हवेली म्यूजियम बनेगी
बुगाला. शेखावाटी के संत चिड़ावा के नगरदेव परमहंस पं. गणोश नारायण (बावलिया बाबा) की जन्म स्थली पैतृक हवेली का जीर्णोदार कर म्यूजियम बनाया जाएगा। पं. गणोशनारायण जनसेवा ट्रस्ट के भंवरसिंह शेखावत ने बताया कि पिछले दिनों ट्रस्ट की मुंबई में बाबा के निर्वाणोत्सव के शताब्दी समारोह को लेकर बैठक हुई।
जिसमें आत्माराम शर्मा द्वारा रखे गए प्रोजेक्ट को स्वीकार कर शताब्दी समारोह से पहले...
4330 की स्क्रीनिंग, 129 बीमार, दो एसके में भर्ती
सीकर. प्रशासन की ओर से जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और एसके अस्पताल में कुल 4330 बच्चों की स्क्रीनिंग कराई गई। स्क्रीनिंग में कुल 129 बच्चे सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। दो बच्चे अधिक बीमार मिले, जिन्हें जांच के लिए एसके अस्पताल रैफर किया गया। जबकि, अन्य 127 बच्चों को दवा देकर घर भेज दिया गया।
उधर, एसके अस्पताल में कई दिनों से उपचाराधीन एक महिला को संभावित मानते हुए...
shopping








