3 संदिग्ध, 2 पॉजिटिव
उदयपुर. एमबी अस्पताल में तीन और रोगियों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर संदिग्ध रोगी मानते हुए जांच नमूने एसएमएस जयपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। दूसरी तरफ डॉ. लाल पैथ लेब्स पर हुए जांच में दो रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन एकेडमी ऑफ पीडिएट्रिक्स (आईएपी), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए),...
हेरिटेज कठारगढ़ को फिर बेचने की तैयारी
उदयपुर. कुंभलगढ़ मार्ग पर स्थित हेरिटेज संपदा कठारगढ़ की बुधवार को नीलामी की गई। इस संपत्ति के लिए 52 लाख 56 हजार 501 रुपए की सर्वाधिक बोली लगी। गांव की इस हेरिटेज संपदा को बेचने का ग्रामीणों ने फिर विरोध जताया। गांव के कई स्कूली बच्चों ने विरोध में रास्ता रोक दिया।
बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश की तो ग्रामीण सशर्त माने। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 22 लोगों ने...
गैस आपातकालीन सेवा आज से
उदयपुर. गैस कंपनियों द्वारा आपातकालीन सेवा से पीछे हटने के बाद जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों के संयुक्त प्रयास के तहत अंबामाता गैस सर्विस गुरुवार से आपातकालीन सेवा देगी।
जिला रसद अधिकारी हिम्मत सिंह भाटी ने बताया कि शहर की सभी गैस एजेंसियों के लिए कार्यालय समय के बाद किसी भी आपातकालील सेवा के लिए अंबामाता गैस सर्विस के चार कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। यह सेवा शाम 6 बजे से सुबह 9...
कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी पर संतानें छिपाने का आरोप
कानोड़. नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर गलत बयानी का आरोप है। शिकायत है कि प्रत्याशी ने कम संतानें बताईं। दूसरी ओर, प्रत्याशी ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। रिटर्निग अधिकारी तथा वल्लभनगर एसडीएम नरेन्द्रसिंह चौहान को इस संबंध में बुधवार को ज्ञापन दिया गया।
इसमें बताया गया कि नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवा पुत्र हुकमसिंह मीणा ने नाम निर्देशन...
सर्राफा बाजार बेमियादी बंद रखने की चेतावनी
उदयपुर. चेन स्नेचिंग के आरोपियों से चेन खरीदने के मामले में गिरफ्तार व्यापारी की जमानत होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए जाने पर उदयपुर सर्राफा संघ के व्यापारी एकजुट हो गए हैं।
गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों ने गुरुवार को शहर के घंटाघर व उसके आसपास के सर्राफा बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद रख प्रदर्शन करने, जुलूस निकालकर चक्का जाम करने की घोषणा की है।
इस संबंध में राजस्थान...
स्कूली छात्र को स्वाइन फ्लू
उदयपुर. जयपुर के बाद उदयपुर में भी स्कूली छात्र को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि हालात जयपुर और अजमेर जैसे गंभीर नहीं है। यह छात्र सेंट्रल एकेडमी स्कूल (सरदारपुरा शाखा) में 12 वीं कक्षा का बताया गया है।
इस रोगी को सर्दी जुकाम और हल्का बुखार होने की शिकायत थी। परिजनों ने इसे प्राइवेट अस्पताल में भी उपचार दिलाया। कोई सुधार नहीं होने तथा स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर परिजनों...
रेल सर्वे के लिए एक हजार रुपए!
उदयपुर. रेल सुविधा से वंचित वागड़ क्षेत्र को नई लाइन से जोड़ने का चार दशक से सपना देख रहे लाखों आदिवासियों की भावना के साथ रेलमंत्री ममता बैनर्जी ने मजाक किया है। पांच माह पूर्व घोषित रेल बजट में रतलाम—बांसवाड़ा—डूंगरपुर शहरों के बीच नया ट्रैक बिछाने संबंधी सर्वे के लिए मंत्रालय ने महज 1 हजार रुपए का बजट स्वीकृत किया है।
इतनी मामूली राशि से सर्वे शुरू करने की कल्पना भी नहीं की...
रावतभाटा बिजलीघर में सुरक्षा बढ़ाई
रावतभाटा. परमाणु प्रतिष्ठानों पर आतंककारी हमले की आशंका के मद्देनजर देश के परमाणु प्रतिष्ठानों पर जारी किए गए हाईअलर्ट के बाद राजस्थान परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस सिलसिले में मंगलवार को प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई।
एएसपी गिर्राज मीणा के अनुसार बैठक में परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाए, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध करने के...
तस्करी की शराब का चुनाव में इस्तेमाल!
उदयपुर. निकाय चुनावों में तस्करी की शराब का इस्तेमाल होने की संभावना है। यही वजह है कि पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। दो दिनों में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 52 लाख की शराब जब्त की है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थक शराब माफिया से संपर्क साधे हुए हैं। खुफिया पुलिस भी शराब माफियाओं पर नजर रखे हुए हैं।
पुलिस के अनुसार अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब के...
गैस एजेंसियों की आपातकालीन सेवा कल से
उदयपुर. आपातकाल में एलपीजी लीकेज के मामले में इंडेन, एचपीसीएल और बीपीसीएल गैस कंपनियों की उपेक्षा के रहते स्थानीय गैस एजेंसियों ने मिलकर आपातकालीन सेवा देने का निर्णय लिया। रविवार को भास्कर में क्या प्रशासन को हादसे का इंतजार है? शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन ने शहर की गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक रखकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
जिला कलेक्टर आनंद कुमार के...
संभाग में 35 लाख की शराब पकड़ी
उदयपुर. चंडीगढ़ से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 20 लाख की कीमत की अंग्रेजी शराब सोमवार शाम को स्पेशल टास्र्क फोर्स की टीम ने पकड़ ली। नाकाबंदी कर 680 शराब के कर्टन जब्त करने के साथ ही चालक व खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी संजीव नार्जारी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों को मुखबिर से सूचना मिली कि चंडीगढ़ से शराब से भरा ट्रक सुखेर के हाइवे से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर...
आकार लेने लगा घोड़ाखोज बांध
ऋषभदेव. अगला मानसून मेहरबान रहा तो क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। भूधर में आकार ले रही घोड़ाखोज लघु सिंचाई परियोजना यह संकेत दे रही है, जिसका काम इन दिनों युद्धस्तर पर हो रहा है। बांध का 60 फीसदी काम हो चुका है।
तहसील मुख्यालय से 14 किमी दूर भूधर में पहाड़ियों के बीच 12 फीट ऊंचाई तक बांध का आधे से ज्यादा काम हो चुका है। बांध की दीवार ऊपर से 6.65 मीटर रखी गई है, जबकि पैंदे की ओर यही...
नवीं से बारहवीं के पाठच्यक्रम में संशोधन
उदयपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने कक्षा नवीं, दसवीं व ग्यारहवीं में सामाजिक विज्ञान, कक्षा दसवीं व ग्यारहवीं की संस्कृत और ग्यारहवीं के राजनीतिक विज्ञान की पाठच्यपुस्तकों के कुछ अध्यायों में संशोधन किया है।
इन विषयों में चुनिंदा विवादित पाठों के अंशों को समाप्त करने के आदेश के कारण दिसंबर में होने वाली समान परीक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्रों की छपाई भी अटक गई है।...
स्वाइन फ्लू के 3 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव
उदयपुर. एमबी अस्पताल में गत दिनों भर्ती हुए स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें दो रोगी चित्तौड़ तथा एक रोगी कोटा का है। स्वाइन फ्लू विभाग के प्रभारी डॉ. ओपी मीणा ने बताया गया कि तीनों ही रोगी के शारीरिक लक्षण स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते थे। इसमें नाक से पानी टपकना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी जुकाम तथा खांसी थी।
अस्पताल में भर्ती करने के...
सीतापुरा व धौलपुर पुलिस दल रवाना
उदयपुर. धानमंडी इलाके में दो मंजिला भवन पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में मिलावटी घी व मसाले जब्त करने के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। इधर, पुलिस ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए एक दल अलग—अलग घी की फर्म सीतापुरा (जयपुर) व धौलपुर भेजा है।
गौरतलब है कि धानमंडी स्थित गोदाम से सीतापुरा व धौलपुर की घी की फर्म के नाम के रैपर, खाली डिब्बे मिले हैं। इसलिए...
स्वाइन फ्लू के लिए अलग आउटडोर बनाया
उदयपुर. एमबी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए अब अलग से आउटडोर स्थापित किया गया है, साथ ही आने वाले संदिग्ध रोगियों के लिए अलग से जांच कक्ष बना दिया गया है। स्वाइन फ्लू विभाग के प्रभारी डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों को आइसोलेशन वार्ड में अलग से रखने के लिए टिटनेस वार्ड को स्वाइन फ्लू वार्ड बना दिया गया है, जबकि चर्म रोग विभाग में खाली पड़े कमरे में स्वाइन फ्लू...
अज्ञात वाहन ने लाइनमैन को कुचला
उदयपुर. उदयपुर—चित्तौड़गढ़ हाइवे पर सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पास रविवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन भूतपुरा में उपभोक्ता की शिकायत पर व्यवस्था सुचारू कर साइकिल से लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में रामाखेड़ा (खेरोदा) निवासी वालू (40) पुत्र भैरा रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वालू भटेवर स्थित विद्युत निगम कार्यालय में लाइनमैन है।...
3 लाख में मिला 15 दिन का वीसी
उदयपुर. सुविवि में वीसी की नियुक्ति का पैनल बनाने वाली सर्च कमेटी की बैठकों पर 3 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। इस दरम्यां यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति हुई, लेकिन 15 दिन बाद ही बेहतर प्रस्ताव मिलने पर नए वीसी इस यूनिवर्सिटी को छोड़कर चले गए। अब नए वीसी की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी की बैठकों का आयोजन हो रहा है और वीसी की नियुक्ति के लिए होने वाला खर्च बढ़ता जा रहा है।
दो साल में वीसी...
फतहसागर में दो हजार कूट्स दिखे
उदयपुर. जाड़ों में सेंट्रल यूरोप, साइबेरिया, मंगोलिया, हिमालय व उत्तरी भारतीय क्षेत्रों से उदयपुर को रूख करने वाले परिंदों को इस बार पीछोला की बजाय फतहसागर में अठखेलियां करना अधिक सुहा रहा है।
पिछले साल जहां फतहसागर में सुदूर हिमालय के पंछी कूट्स की संख्या मात्र 110 थी, वहीं इस बार ये करीब दो हजार की तादाद में नजर आए हैं। दो सालों की तुलना में जहां पीछोला में मेहमान पखेरुओं की...
खूब हुई प्रोपर्टी की पूछ-परख
उदयपुर. भास्कर प्रोपर्टी प्लस 09 में शहर की जनता का जबरदस्त रुझान है। अपने सपनों को पूरा करने से चूके शहरवासियों की मांग पर इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है। सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक भास्कर प्रोपर्टी प्लस का आयोजन होगा।
इससे पूर्व रविवार को प्रोपर्टी प्लस में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग 12 हजार शहरवासियों ने अपनी उम्मीदों और सपनों को पूरा करने की जानकारी ली। भास्कर...
स्वाइन फ्लू के तीन और संदिग्ध
उदयपुर. एमबी अस्पताल में उदयपुर, राजसमंद और चित्तौड़ के तीन और रोगियों को स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मानते हुए जांच नमूने जयपुर भेजे गए हैं। स्वाइन फ्लू विभाग के प्रभारी डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि तीनों ही रोगियों में स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण पाए गए हैं।
डॉ. मीणा ने बताया कि उदयपुर के शक्तिनगर से 29 वर्षीय, चित्तौड़ के तेजाजी चौक प्रतापनगर के 45 वर्षीय तथा राजसमंद के आमेट से आए 77 वर्षीय...
ठंड से मिली राहत
उदयपुर. लेकसिटी में शनिवार को मौसम का असर मिलाजुला रहा। बीते दो दिनों से चल रही तेज ठंड और आसमान में घटाओं से लोगों को कुछ राहत मिली। तापमान में अचानक आए परिवर्तन से शिक्षण संस्थाओं में उपस्थिति पूर्व के दिनों के मुकाबले बढ़ी। दोपहर में लोगों ने बिना स्वेटर और कोट के काम चला लिया लेकिन शाम होते ही पुन: ठंडक का अहसास होने लगा।
विमान सेवाओं पर प्रतिकूल असर : सुबह-सुबह ठंडक और बादलों...
हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल
उदयपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सवीना बाइपास पर नवनीत मोटर्स के सामने शनिवार सुबह बेकाबू कंटेनर से कुचलने पर बाइक सवार पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पिता जख्मी हो गए। ये दोनों डबोक से मादड़ी इलाके में भवन निर्माण का काम करने आ रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसे में ओडवाडिया (डबोक) निवासी पुरीलाल उर्फ भवानीशंकर (22) पुत्र गोविंद मेघवाल की मौत हुई और उसके पिता गोविंद (45) जख्मी हो...
कौन करेगा सेंपल कलेक्शन
उदयपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार सेटेलाइट और जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए आइसोलेशन वार्ड तो बना दिए गए हैं, लेकिन अब तक दोनों ही स्थानों पर कमियों और खामियों का दौर जारी है। अस्पतालों में आउटडोर भी संचालित है तथा वार्ड भी तैयार हैं, लेकिन संदिग्ध रोगियों के लिए जांच नमूने लेने वाला कोई कर्मचारी नहीं है।
हालांकि विभाग के संयुक्त...
फिर आई मटमैले पानी की समस्या
उदयपुर. जल संसाधन विभाग की ओर से शहर में अभी भी कई इलाकों में पेयजल के लिए मटमैले पानी की सप्लाई की जा रही है। ठोकर चौराहा, पांडेजी की बाड़ी व आसपास के इलाकों के निवासी ऐसे गंदे पानी से परेशान हो चुके हैं। उन्हें बीमारियों का खतरा है जबकि विभाग को परवाह नहीं है।
ठोकर चौराहे के पास पांडेजी की बाड़ी निवासी चितरंजननाथ सनाढ्य ने बताया कि केवल उनके इलाके में ही नहीं, नजदीक की जयश्री...
पर्यटन में नम्बर 1 उदयपुर
नई दिल्ली. अपने ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर राजस्थान ने पसंदीदा पर्यटन स्थल के मामले में केरल और आगरा के ताजमहल को भी पीछे छोड़ दिया है। उदयपुर केनम्बर 1 शहर घोषित होने के बाद राजस्थान की आगरा के ऊपर बढ़त पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
दुनिया के प्रसिद्ध 133 स्थलों में राजस्थान को 19वां स्थान मिला है। इस सर्वे को नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी सेंटर ने किया है। इसमें...
पुलिस कंट्रोल रूम से 6 मोबाइल चोरी
उदयपुर. उदयपुर पुलिस कंट्रोल से सिपाहियों के मोबाइल चोरी हो रहे है। अब तक छह कीमती मोबाइल चोरी हो चुके हैं। इससे पुलिस की नींद उड़ी हुई है।
ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों का मानना है कि इसमें किसी जानकार का ही हाथ है।
चोर का पता लगाने के लिए पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं, लेकिन मोबाइल चोरी करने वाला शातिर किसी को भनक तक नहीं लगने दे रहा है। सिपाहियों की ओर से धानमंडी थाने में मोबाइल की...
मेडिकल ऑफिसर करेंगे स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण
उदयपुर. स्वाइन फ्लू की रोकथाम के मद्देनजर अब मेडिकल ऑफिसर (एमओ) स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। विभाग की डिप्टी सीएमएचओ पूनम पोसवाल ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर स्कूलों में जाकर बच्चों के शारीरिक लक्षणों का मूल्यांकन करेंगे।
संदिग्ध पाए जाने पर तुरंत चिकित्सा सेवा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त संभाग के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों...
मावली प्लेटफार्म पर मेल एक्सप्रेस भी रुक सकेगी
मावली. स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अब मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी खड़ी हो पाएगी। इसके लिए प्लेटफार्म के एक्सटेंसन (विस्तार) का काम अंतिम चरण में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के तीन प्लेटफार्मो के विस्तार पर करीब चालीस लाख रुपए खर्च होंगे। इस राशि से तीनों प्लेटफार्म 550 मीटर के बनाए जा रहे हैं। एक नंबर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का काम पूरा हो चुका है।...
युवक ने केरोसिन छिड़ककर जान दी
ऋषभदेव. थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार को एक युवक ने केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि बांरा लखमातफलां निवासी मोहन (35) पुत्र थावरा मीणा ने अपने मकान में शरीर पर केरोसीन छिड़क लिया।
सूचना पर सैकंड थानाधिकारी किरेंद्रसिंह जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
ईजीएस के कामों का बहिष्कार 16 से
धरियावद. सरपंच संघर्ष समिति 16 नवंबर से ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कामों का बहिष्कार करेगी। समिति योजना के कामों का सामाजिक अंकेक्षण (सोश्यल ऑडिट) स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) से करवाने का विरोध कर रही है।
धरियावद व लसाड़िया पंचायत समिति क्षेत्र की शुक्रवार को संयुक्त बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई। संभागियों ने इस प्रक्रिया को एनआरईजीए के प्रावधानों के विपरीत करार दिया।...
होटलों में होगी पर्यटकों की स्क्रीनिंग
उदयपुर. अब शहर के होटल संचालक भी यहां आने वाले पर्यटकों की स्क्रीनिंग करेंगे। स्क्रीनिंग के दौरान वे पर्यटकों के शारीरिक लक्षण व उनके आने के स्थान आदि की जानकारी लेंगे। यदि किसी पर्यटक का स्वास्थ्य खराब लगता है या स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल में जानकारी देनी होगी।
होटल संचालकों को ये निर्देश गुरुवार को जिला परिषद सभागार में हुई बैठक...
shopping








