Nov 22nd, 2009, 7:24 pm [IST]  
danik bhaskar

सचिन आए रैंकिंग में ऊपर

danik bhaskar
दुबई. भारत में भले ही शिव सेना मास्टर ब्लास्टर की टांग खिंचाई में लगी है, पर अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर सचिन तेंदुलकर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में ऊपर आए हैं| सचिन अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए इंग्लैंड के केविन पीटरसन के साथ 15वें पायदान पर हैं| सचिन के साथ ही भारत की दीवार के रूप में मशहूर राहुल द्रविड़ पांच पायदान की छलांग लगाते हुए 21वें पायदान पर आ गए हैं| रविवार को जारी हुई ताज़ा...
 
 
danik bhaskar

'सचिन महान पर महाराष्ट्र से ऊपर नहीं'

danik bhaskar

पुणे. सचिन तेंदुलकर एक बार फिर वार करते हुए शिव सेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि सचिन महान हैं, पर महाराष्ट्र से ज्यादा नहीं| सचिन के बयान 'मुंबई पूरे भारत की है' पर फिर से बवाल उठाते हुए शिव सेना ने मास्टर ब्लास्टर को तीखे शब्दों में कहा है कि मुंबई महाराष्ट्र को क्रिकेट के चोक्कों-छक्कों से नहीं बल्कि कड़े संघर्ष के बाद मिली थी|



शिव सेना ने सुनिल गावस्कर को सच्चा मराठी कहते...

 
 
danik bhaskar

फिर मिले स्टेडियम में हथियार

कानपुर.कड़ी सुरक्षा को भेदकर ग्रीन पार्क स्टेडियम में रिवॉल्वर लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी बीपी जोगडंड ने कहा कि रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार शख्स का नाम लक्ष्मीकांत गुप्ता है। पुलिस ने सूचना मिलते ही उसे स्टेडियम के पाकिंग इलाके से गिरफ्तार किया।, जहां वह कुछ देर से चहलकदमी कर रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति ने खुद को पत्रकार...
danik bhaskar
 
 
<
danik bhaskar

नहीं चला मुरली का जादू

नई दिल्ली. श्रीलंका के ‘शो मैन’ मुथैया मुरलीधरन का बल्लेबाजों पर जादू कमजोर पड़ने लगा है। आंकड़े गवाह हैं कि हाल के समय में उनके विकेट लेने की रफ्तार में गिरावट आई है। भारत के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में मुरली कुल 63.5 ओवर में 221 रन देकर तीन विकेट ही हासिल कर पाए। दूसरी पारी में तो वे एक भी विकेट नहीं ले सके। दुनिया में सर्वाधिक 786 टेस्ट व 512 वनडे विकेट लेने वाले ऑफस्पिनर के कॅरियर में यह...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अहमदाबाद की पिच ने खड़े किए सवाल

नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मोटेरा की सपाट पिच से निराश ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि ऐसी सपाट पिचें टेस्ट क्रिकेट का अस्तित्व खत्म कर सकती हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा भी इस पिच से नाखुशी जता चुके थे। अब पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और संजय मांजरेकर की भी नकारात्मक टिप्पणी ने पिच के बारे में सवाल खड़े...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

प्रतिबंध के संबंध में अजहर दिखाए रुचि

नई दिल्ली. बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा है कि मैच फि¨क्सग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध का दंश झेल रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन को इस मामले में प्रतिबंध हटाने को लेकर पहले खुद रूचि दिखाने की जरूरत है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा यदि अजहर चाहते हैं कि उन्हें मैच फि¨क्सग के आरोप से मुक्त कर दिया जाए तो इस मसले पर उन्हें स्वयं पहल करने की जरूरत है। इस तरह मसले पर अंतिम निर्णय लेने का काम...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

द.अफ्रीका-इंग्लैंड जोरदार मुकाबले को बेताब

सेंचुरियन. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में रविवार को यहां सुपर स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर जोरदार टक्कर की उम्मीद है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था। इस कारण दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमों में बेताबी है। हाल ही में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन खराब रहा था। वहीं,...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सचिन एक और कीर्तिमान के करीब

कानपुर.कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 24 नवंबर से भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा क्रिकेट टेस्ट खेला जाएगा। इस टेस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के लिए एक और कीर्तिमान बनाने का सुनहरा अवसर है। वे यहां पर टेस्ट क्रिकेट में 13 हजारी बन सकते हैं। इस कीर्तिमान को रचने के लिए उन्हें 123 रनों की आवश्यकता है। मोटेरा की तरह यहां की पिच ने भी यदि बल्लेबाजों का साथ दिया तो सचिन के लिए ...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

गंभीर की अनोखी हैट्रिक

नई दिल्ली. बाएं हाथ के दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर ने लगातार तीन टेस्टों में दूसरी पारी में शतक बनाने की अद्भुत हैट्रिक करने का कमाल कर दिखाया है। दिल्ली के गंभीर ने आज अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ ड्रा समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में मैच बचाने वाली 114 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। गंभीर के कैरियर का यह सातवां शतक है और उनके आखिरी तीन शतक तो मौजूदा साल...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अभिनेत्रियां मेरे पीछे भागती हैं

अहमदाबाद. चाहे भले ही लोग यह कहते हों कि क्रिकेटर हीरोइनों के पीछे भागते हैं लेकिन वास्तविकता तो यह है कि हीरोइनें हमारे पीछे भागती हैं। मोटेरा टेस्ट के दौरान ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच देख रहे तेज गेंदबाज श्रीसंथ ने कहा कि मैं केरल से हूं और मुझे नृत्य का अधिक शौक है। हम अभिनेत्रियों के साथ मात्र विज्ञापनों में काम करते हैं। इतना ही उनके साथ संबंध है। सत्य तो यह है कि...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सचिन के लिए खिचड़ी

कानपुर. सी-फूड्स के शौकीन सचिन तेंडुलकर को कानपुर में स्पेशल खिचड़ी परोसी जाएगी। पढ़कर भले अटपटा लग रहा हो, लेकिन यह 100 फीसदी सच है। दरअसल, भारत को यहां 24 नवंबर से श्रीलंका के विरुद्ध दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। इसके लिए दोनों टीमें शनिवार को यहां पहुंच जाएंगी। दोनों टीमें स्थानीय लैंडमार्क होटल में ठहरेंगी। होटल सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों के लिए तमाम व्यंजनों के अलावा सचिन के...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

रूमाल का बनाते थे थाइपैड

अहमदाबाद. लिटिल मास्टर सुनील गावसकर ने आज और पहले के क्रिकेट में अंतर की रोचक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में क्रिकेटरों को सभी प्रकार के क्रिकेट गियर्स मिल रहे हैं लेकिन हमारे जमाने में थाइपैड भी नहीं था। हम होल्डिंग ,गार्नर,रॉबर्ट्स सहित दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों की गेंदों से बचने के लिए हाथ साफ करने के रूमाल का थाइपैड बनाते थे। इस प्रकार से हम जांघ के भाग को गेंद...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

ऐसी सपाट पिच पर आप कैसे जीत सकते हैं?

अहमदाबाद. श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रा होने की भड़ास मोटेरा की सपाट पिच पर निकालते हुए कहा कि ऐसी सपाट पिच पर आप भला मैच कैसे जीत सकते हैं।



मैच समाप्त होने के बाद संगकारा ने कहा अगर आप एक बल्लेबाज हैं तो इस पिच को आप पसंद करेंगे। मुझे नहीं लगता कि किसी को इस विकेट से कोई उम्मीद भी होगी।



पिछली बार दक्षिण अफ्रीका ने यहां की तेज गेंदबाजों...

danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

एशेज ट्राफी स्वदेश लाना लक्ष्य: हसी

मेलबोर्न. आस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा है कि उनका मुख्य लक्ष्य अगले वर्ष एशेज ट्राफी को स्वदेश लाना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारियों में व्यस्त हसी ने कहा कि इस वर्ष इंग्लैंड के हाथों एशेज हारना काफी कचोटने वाला रहा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अगले साल घरेलू जमीन पर होने वाले एशेज सीरीज तक खेलना है। टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

"शहंशाह सचिन" 30 हजारी

अहमदाबाद टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। सचिन ने अहमदाबाद में श्रीलंका-भारत टेस्ट मैच के पांचवे दिन अपने तीस हजार रन का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। अहमदाबाद टेस्ट के दौरान वीवीएस लक्ष्मण के साथ खेलते हुए सचिन ने अपना ये रिकॉर्ड पूरा किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट,वन-डे और टी 20 मैच में सचिन तेंदुलकर के तीस हजार रन पूरे हो गए हैं। सचिन ने 597...

danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

मिडिलसेक्स की नजर सचिन-गिलक्रिस्ट पर

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को एक साथ बल्लेबाजी वाकई एक सपने के सच होने जैसा है। इंग्लिश क्रिकेट काउंटी मिडिलसेक्स अगले क्रिकेट सीजन में पांच ट्वेंटी-20 मैचों के लिए इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के साथ करार करने को लेकर उत्सुक है। एक ब्रिटिश समाचार पत्र ‘ द डेली टेलीग्राफ’ ने बुधवार को खबर प्रकाशित की थी कि सचिन और...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

ब्रेडमैन हॉल ऑफ फेम में शामिल

मेलबोर्न। दुनिया के महानतम क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन का नाम मरणोरांत आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष जैक क्लार्क ने गुरुवार को यहां एक समारोह में ब्रेडमैन के पौत्र टॉम को सम्मानस्वरूप कैप प्रदान कर उनके हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। समारोह में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल भी मौजूद थे। इस मौके पर टॉम...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

द.अफ्रीका-इंग्लैंड पहला वनडे आज

जोहानिसबर्ग। चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों के बीच पांच वनडे क्रिकेट मैचों की सीरीज के पहले वनडे में यहां वांडर्स के मैदान पर जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। द्विपक्षीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड बहुत बेहतर रहा है और इसी के बल पर टीम आईसीसी की रैं¨कग में नंबर वन पर पहुंची थी। उधर इंग्लैंड की टीम भी पिछले दिनों...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

टीम में क्लार्क व हेडिन की वापसी

सिडनी। वेस्टइंडीज के खिलाफ २६ नवंबर से गाबा के मैदान पर होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज माइकल क्लार्क और विकेटकीपर ब्रैड हेडिन की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा भारत दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डग बो¨लगर को भी १२ सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। नेटवेस्ट वनडे सीरीज के दौरान घायल हुए क्लार्क और हैडिन पिछले तीन माह से...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

भारत-श्रीलंका मैच ड्रा , सचिन का 43 वां शतक

अहमदाबाद। अहमदाबाद टेस्ट में सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीस हजार रन और टेस्ट में 43 वें शतक के रिकॉर्ड के साथ पांचवा दिन सचिन के नाम रहा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा।

सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका भारत टेस्ट मैच के पांचवे दिन अपने तीस हजार रन का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। इसी के साथ सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 54 वां अर्धशतक और 43 वां शतक भी पूरा कर...

danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

रिकॉर्ड भरा रहा चौथा दिन

अहमदाबाद. अपने धाकड़ बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने आज बनाए रनों के पहाड़ के तले कई रिकॉर्डो को निस्तेनाबूत कर दिया। सबसे पहले श्रीलंका ने एक पारी में सात विकेट पर 760 रन का विशाल स्कोर बनाकर भारत के खिलाफ़ भारत की ज़म़ीन पर अधिकतम स्कोर का नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने सात विकेट पर 652 रन पर पारी घोषित की थी। टेस्ट मैच की एक...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

जयवर्धने ने रचे कई कीर्तिमान

अहमदाबाद. श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 शतक लगाए हैं जिसमें से एक तिहरा शतक व पांच दोहरे शतक शामिल हैं। धुरंधर बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते हुए श्रीलंका को भारत की जमीन पर रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचा दिया। जयवर्धने ने नाबाद 204 रन की अपनी बेशकीमती पारी में कई रिकॉर्डो की बराबरी की और कई नए रिकॉर्ड बनाए। जयवर्धने की दोहरे...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

हिल-हार्पर रेफरल सिस्टम के हक में

अहमदाबाद. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायर डिसीजन रिव्यू सिस्टम ( यूडीआरएस) को भले ही भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में लागू नहीं किया गया हो लेकिन न्यूजीलैंड के अंपायर टोनी हिल और ऑस्ट्ेलिया के डेरेल हार्पर ने इसकी हिमायत की है। उनका कहना है कि यह क्रिकेट के लिए काफी अच्छी बात है। हार्पर ने बताया कि इसे नई तकनीक कहिए या प्रणाली फिल्ड अंपायर कभी भी दबाव में नहीं...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

सफेद पगड़ी ने दिलाई बेदी की याद

अहमदाबाद. अक्सर देखा जाता है कि जब हरभजन मैदान पर उतरते हैं तो उनकी पगड़ी नीले या काले रंग की होती है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में तीसरे दिन वे सफेद पगड़ी के साथ मैदान पर उतरे। इसने भारत के पूर्व स्पिनर बिशनसिंह बेदी की याद दिला दी। बेदी की भी पगड़ी काफी आकर्षक रहती थी और इसे लेकर वे काफी चर्चा में भी रहते थे। इसी तर्ज पर हरभजन भी पगड़ी के रंगों में बदलाव करते रहते...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

गावस्कर नहीं देख पाए द्रविड़ की पारी

अहमदाबाद. राहुल द्रविड़ ऊर्फ ‘द-वॉल’ 11 हजारी होने का पल न देख पाने का सुनील गावसकर को गहरा अफसोस है। उन्होंने बुधवार को इस प्रतिनिधि को दिए विशेष साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं थकान की वजह से होटल जाकर सो गया था जब जागा तब टीवी चैनलों के जरिए यह समाचार मिला। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर मैं दुबई से सीधा अहमदाबाद पहुंचा था,इसलिए आराम करने के लिए ...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

लार्डस हो सकता है इतिहास का हिस्सा

लंदन. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लार्डस क्रिकेट ग्राउंड का नाम अब इतिहास का हिस्सा हो सकता है। लार्डस क्रिकेट ग्राउंड की देखभाल का कार्य मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब करती है। क्लब ग्राउंड के नवीनीकरण पर ९क् करोड़ डालर खर्च कर रहा है। साथ ही स्टेडियम का नाम बदलने का अधिकार भी बेचा जा रहा है। एमसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ ब्रैडशा ने कहा कि नाम परिवर्तन करने का अधिकार...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

चौथा दिन भी रहा लंका के नाम

अहमदाबाद. दिन का खेल ख़तम होने तक भारत ने दो विकेट के नुक्सान पर 190 रन बना लिए थे। भारत अभी श्रीलंका के 334 रनों की विशाल बढ़त से 144 रन पीछे है।  दिन का खेल खत्म होने तक गौतम गंभीर 74 और नाईट वाचमैन अमित मिश्रा 2 रन पर खेल रहे थे।

पहली पारी के शतकवीर राहुल द्रविड़ 38 रन बनाकर वेलेगेदरा का शिकार हुए। धैर्यपूर्वक खेलते हुए गौतम गंभीर ने करियर का ग्यारवां अर्धशतक पूरा किया। वीरेंद्र सहवाग...

danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

खल रही है जम्बो की कमी

श्रीलंका के विरुद्ध अहमदाबाद में हो रहे श्रृंखला के पहले टेस्ट में भारत की हालत खस्ता नज़र आ रही है। इसका मुख्य कारण भारत का कमज़ोर स्पिन आक्रमण दिख रहा है। धाकड़ फिरकी गेंदबाज़ अनिल कुंबले की कमी को कोई भी गेंदबाज़ पूरी नहीं कर पाया है। कुंबले टेस्ट मैचों में भारत के आक्रमण की रीढ़ हुआ करते थे। अकेले कुंबले ने अपने दम पर भारत को कई मुकाबलों में विजय दिलाई है। हरभजन सिंह के...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अब चर्बी विवाद में फंसे शोएब़

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे विवादास्पद क्रिकेटर शोएब अख्तर की हरकतों से पीसीबी बेहद नाराज है। अख्तर ने बिना बताए अतिरिक्त चर्बी घटाने के लिए लाइपोसक्शन सर्जरी कराई है। सर्जरी के कारण अब उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना खटाई में पड़ गया है। दैनिक अखबार ‘न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक अख्तर ने लंदन से घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद हाल ही में शरीर से अतिरिक्त चर्बी निकालने के लिए...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

आर-पार का फैसला करेगा वाडा

नई दिल्ली. विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी वाडा के प्रबंध निदेशक डेविड होमैन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बीसीसीआई का पते ठिकाने प्रावधान पर अड़ंगा लगाने को गलत बताते हुए कहा है कि इससे इस नियम को लागू करने में कठिनाई होगी। होमैन ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा खड़ी की गई यह बाधा आईसीसी को इस नियम को लागू करने में अडं़गा लगा रही है। होमैन इस मुद्दे के समाधान के लिए बुधवार को आईसीसी और...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

अपने भविष्य पर गौर कर रहे हैं ली

सिडनी. चोटों की समस्या से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने स्वीकार किया है कि हाल में कोहनी में लगी चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका भविष्य अनिश्चित है। ली ने कहा ईमानदारी से कहूं तो अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए मुझे थोड़ा समय खेल से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा मुझे आराम करने को बाध्य होना पड़ा और अगर मेरी कोहनी की सर्जरी की जरूरत पड़ी तो मुझे 12 या 14...
danik bhaskar
 
 
danik bhaskar

ऑलराउंडर अब चार भाषाओं में

इंदौर. दूसरे विश्व युद्ध के बाद के दुनिया के चुनिंदा ऑलराउंडर्स क्रिकेटरों पर लिखी गई पुस्तक अब चार भाषाओं में क्रिकेट प्रेमियों को पढ़ने को मिलेगी। खेल समीक्षक इंदौर के एस.पी. चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक को अब अंग्रेजी के साथ ही हिंदी, मराठी और पंजाबी भाषाओं में अनुवादित किया गया है। चार भाषाओं में लिखित इस पहली पुस्तक का विमोचन 19 नवंबर को पुणो में पूर्व टेस्ट कप्तान और...
danik bhaskar